अब अमेरिका देखेगा 'रामायण', 30 पेटिंग्स में दिखाई जाएगी राम की ‘‘वीरता और साहस’’ की कहानी

यहां ‘रामायण’ साल भर तक चलने वाली एक प्रमुख प्रदर्शनी का केंद्र बिंदु होगा, जिसमें 17 वीं से 19 वीं शताब्दी के बीच उत्तर भारत के राजपूत और पहाड़ी दरबारों के लिए बनाए गए 30 चित्रों को प्रस्तुत किया जाएगा. 

अब अमेरिका देखेगा 'रामायण', 30 पेटिंग्स में दिखाई जाएगी राम की ‘‘वीरता और साहस’’ की कहानी

रामायण की कहानियां उकेरती पेंटिंग्स, अमेरिका में साल भर तक प्रदर्शनी

न्यूयॉर्क:

भारतीय महाकाव्य ‘रामायण' अमेरिका के सबसे बड़े कला संग्रहालय ‘द मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट' में दिखेगा. यहां ‘रामायण' साल भर तक चलने वाली एक प्रमुख प्रदर्शनी का केंद्र बिंदु होगा, जिसमें 17 वीं से 19 वीं शताब्दी के बीच उत्तर भारत के राजपूत और पहाड़ी दरबारों के लिए बनाए गए 30 चित्रों को प्रस्तुत किया जाएगा. 

‘सीता एंड राम: द रामायण इन इंडियन पेंटिंग' एक साल की प्रदर्शनी होगी जो 10 अगस्त से शुरू होगी.

बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद पाकिस्तान में बंद हुआ था ये मंदिर, पीएम इमरान खान ने खुलवाए दरवाजे

संग्रहालय ने कहा, ‘‘17 वीं और 19 वीं शताब्दी के बीच उत्तर भारत के राजपूत और पहाड़ी राज दरबारों के लिए बनाए गए चित्रों को इस प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया जाएगा. इसके केंद्र में पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व के आसपास संस्कृत कवि वाल्मीकि द्वारा रचित महाकाव्य रामायण की कल्पना विद्यमान है.''

ब्राजील: जेल में दो गुटों में खूनी संघर्ष, 16 के धड़ काटे तो कमरे में आग लगाकर 41 की हत्या 

प्रदर्शनी में 30 ‘‘उत्कृष्ट चित्रों'' को प्रस्तुत किया जाएगा जो राम की ‘‘वीरता और साहस'' की कहानी को दर्शाते हैं.

इनपुट - भाषा

VIDEO: रामायण पर लिखे निबंध पर विवाद

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com