Ramadan 2026: आज से शुरू हुआ रमजान का पाक महीना, यहां देखिए सभी रोजे की तारीखों समेत सहरी और इफ्तार का समय

Ramzan calendar 2026: जिस दिन चांद निकलता है उसके अगले दिन से माह-ए-रमजान की शुरुआत हो जाती है. ऐसे में बीते बुधवार को चांद नजर आ चुका है, जिसके चलते आज यानी 19 फरवरी को भारत में रमजान का पहला रोजा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रमजान 2026
AI

2026 Ramzan Calendar: इस्लामी कैलेंडर के सबसे पाक महीने रमजान का आज से आगाज हो चुका है. इस दौरान मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग दुआएं कुबूल करने की मन्नतें मांगते हैं और रोजा रखते हैं.  सुबह की सहरी से लेकर शाम की इफ्तार तक, रोजेदारों के लिए हर दिन बेहद खास होता है. आपका जानकारी के लिए बता दें, कि  रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना होता है. इस पूरे महीने रोजा रखा जाता है और 5 बार नमाज अदा की जाती है.

यह भी पढ़ें: Eid kab hai 2026 : 19 या 20 मार्च कब है ईद? शुरू कर दें तैयारी यह रही सही तारीख

    19 फरवरी से शुरू हुआ रमजान का महीना

    जिस दिन चांद निकलता है उसके अगले दिन से माह-ए-रमजान की शुरुआत हो जाती है. ऐसे में बीते बुधवार को चांद नजर आ चुका है, जिसके चलते आज यानी 19 फरवरी को भारत में रमजान का पहला रोजा है. बता दें, कि रमजान के पूरे महीने में सहरी और इफ्तार का भी एक निश्चित समय होता है जिसका पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है. इस कड़ी में आज हम आपको इस साल रमजान के पूरे महीने के कैलेंडर और सहरी इफ्तार के टाइम टेबल के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

    यहां देखिए टाइम टेबल

    रोजा          तारीख               सहरी           इफ्तारी
    01     19 फरवरी 2026     05:37 AM     06:14 PM
    02     20 फरवरी 2026     05:36 AM     06:15 PM
    03     21 फरवरी 2026     05:35 AM     06:15 PM
    04     22 फरवरी 2026     05:35 AM     06:16 PM
    05     23 फरवरी 2026     05:34 AM     06:17 PM
    06     24 फरवरी 2026     05:33 AM     06:17 PM
    07     25 फरवरी 2026     05:32 AM     06:18 PM
    08     26 फरवरी 2026     05:31 AM     06:19 PM
    09     27 फरवरी 2026     05:30 AM     06:19 PM
    10     28 फरवरी 2026     05:29 AM     06:20 PM
    11     01 मार्च 2026     05:28 AM     06:21 PM
    12     02 मार्च 2026     05:27 AM     06:21 PM
    13     03 मार्च 2026    05:26 AM     06:22 PM
    14     04 मार्च 2026     05:25 AM     06:23 PM
    15     05 मार्च 2026     05:24 AM     06:23 PM
    16     06 मार्च 2026     05:23 AM     06:24 PM
    17     07 मार्च 2026     05:22 AM     06:24 PM
    18     08 मार्च 2026     05:21 AM     06:25 PM
    19     09 मार्च 2026     05:20 AM     06:26 PM
    20     10 मार्च 2026     05:19 AM     06:26 PM
    21     11 मार्च 2026     05:17 AM     06:27 PM
    22     12 मार्च 2026     05:16 AM     06:27 PM
    23     13 मार्च 2026     05:15 AM     06:28 PM
    24     14 मार्च 2026     05:14 AM     06:29 PM
    25     15 मार्च 2026    05:13 AM     06:29 PM
    26     16 मार्च 2026    05:12 AM     06:30 PM
    27     17 मार्च 2026     05:10 AM     06:30 PM
    28     18 मार्च 2026     05:09 AM     06:31 PM
    29     19 मार्च 2026    05:08 AM     06:32 PM

    Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

    Featured Video Of The Day
    Crude Oil Price Today: Iran Israel War की वजह से एक बार फिर बढ़ी कच्चे तेल की कीमत | BREAKING NEWS
    Topics mentioned in this article