Ramadan 2026 Iftar Time: आज कितने बजे खुलेगा रोज़ा? जानें दिल्ली समेत कई शहरों में इफ्तार का सही समय

Ramadan 2026 Iftar Time Today: हर शहर में सूर्यास्त का समय अलग होता है, इसलिए इफ्तार का समय भी बदल जाता है. जैसे- मुंबई में इफ्तार दिल्ली से थोड़ा देर से होता है, जबकि कोलकाता में सबसे पहले इफ्तार होता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
25 फरवरी 2026- शहरों के अनुसार इफ्तार का समय

Ramadan 2026 Iftar Time Today: रमज़ान का पवित्र महीना 19 फरवरी 2026 से शुरू हो चुका है. इस महीने में रोज़ा रखने वाले लोग सुबह से शाम तक कुछ भी खाने-पीने से परहेज़ करते हैं और सूर्यास्त के समय रोज़ा खोलते हैं. रोज़ा खोलने के समय को इफ्तार कहा जाता है. 25 फरवरी के दिन अलग-अलग शहरों में इफ्तार का समय थोड़ा अलग है, इसलिए सही समय जानना बहुत ज़रूरी है. आइए जानते हैं इस बारे में-

रमज़ान में जकात कैसे निकालें? जानें क्या होती है जकात और इसे कैसे कैलकुलेट करें

अलग-अलग क्यों होता है समय?

हर शहर में सूर्यास्त का समय अलग होता है, इसलिए इफ्तार का समय भी बदल जाता है. जैसे- मुंबई में इफ्तार दिल्ली से थोड़ा देर से होता है, जबकि कोलकाता में सबसे पहले इफ्तार होता है.

25 फरवरी 2026- शहरों के अनुसार इफ्तार का समय
  • नई दिल्ली- शाम 6:19 बजे
  • मुंबई- शाम 6:42 बजे
  • कोलकाता- शाम 5:39 बजे
  • हैदराबाद- शाम 6:23 बजे
  • बेंगलुरु- शाम 6:29 बजे
  • लखनऊ- शाम 6:06 बजे 
कैसे किया जाता है इफ्तार?

इफ्तार पूरे दिन के रोज़े के बाद किया जाता है. यह समय बहुत खास माना जाता है. आमतौर पर लोग खजूर और पानी से रोज़ा खोलते हैं, उसके बाद नमाज़ अदा करते हैं और फिर खाना खाते हैं.

रमज़ान में खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोज़ा? जानिए इसका धार्मिक महत्व

कब तक है रमज़ान?

रमज़ान की शुरुआत चांद दिखने के साथ होती है, क्योंकि इस्लाम में चंद्र कैलेंडर माना जाता है. इस साल 18 फरवरी को रमज़ान का चांद दिखाई दिया, जिसके बाद 19 फरवरी को पहला रोज़ा रखा गया. इस्लामी कैलेंडर में हर महीना 29 या 30 दिनों का होता है. रमज़ान के 29वें दिन ईद-उल-फितर मनाई जाती है. चांद की स्थिति के अनुसार इस बार मीठी ईद 20 या 21 मार्च 2026 को मनाई जा सकती है.

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Danapur में Special 26 स्टाइल लूट! Custom Officers बनकर 22 करोड़ का Gold उड़ाया | Bihar News
Topics mentioned in this article