Ram Navami puja : हर साल राम नवमी चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है. माना जाता है इस तिथि में ही रामलला का जन्म हुआ था. इस दिन सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ ही श्री राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा भी मिलती है.आज की इस खबर में हम आपको उन खास विधियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप रामनवमी में श्रीराम की पूजा-अर्चना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राम नवमी की कैसे करें पूजा - How to worship on Ram Navami
- राम नवमी के दिन "श्री राम जय राम जय जय राम" का जाप करें और अपने जीवन को शुभता और शांति से भरपूर कर लीजिए. यह न सिर्फ शारीरिक बल्कि आत्मिक शांति भी आपको पहुंचाएगा.
- राम नवमी के दिन आप श्रीरामचरितमानस और सुंदरकांड का पाठ जरूर करिए. इस दिन रामायण का पाठ करने से मनोबल बढ़ता है और मन शुद्ध होता है. इन दोनों चीजों का पाठ करने से प्रभु श्रीराम और भगवान हनुमान दोनों का साथ मिलता है.
- राम नवमी के दिन आप भगवान राम के आदर्शों पर चलने का प्रयास करें. रिश्तों में आदर, संयम और प्रेम बनाए रखने का प्रयास करें. इसके अलावा कभी भी किसी के साथ छल-कपट न करें और सही राह पर चलने का प्रयास करिए.
- राम नवमी के दिन आप उपवास जरूर रखें. इससे भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त होता है.साथ ही आत्मिक शुद्धि प्राप्त होती है. आपको बता दें कि राम नवमी का व्रत रखने से भगवान राम के सभी अवतार प्रसन्न होते हैं.
- वहीं, इस दिन आप हनुमान जी की भक्ति जरूर करिए. इससे प्रभु श्री राम प्रसन्न होंगे. मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करने से जीवन की हर बाधा दूर होती है.
आप इन सारी बातों को ध्यान में रखकर रामनवमी के दिन भगवान श्री राम को प्रसन्न कर सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं