Ram Navami 2026 Horoscope: रामनवमी पर बन रहा गजकेसरी योग! इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Ram Navami 2026 Horoscope: रामनवमी 2026 पर बनने वाले खास ग्रह योग से कुछ राशियों को बड़ा लाभ मिल सकता है. जानिए सही तारीख, राशिफल और भगवान राम की कृपा पाने के उपाय.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस रामनवमी किस पर बरसेगी भगवान राम की कृपा? जानिए अपनी राशि का हाल

Ram Navami 2026 Horoscope: रामनवमी का पर्व हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस बार रामनवमी की तारीख को लेकर लोगों में थोड़ा भ्रम है, लेकिन ज्योतिष के अनुसार, 26 मार्च 2026 को मनाना अधिक शुभ माना जा रहा है. खास बात यह है कि इस दिन कई दुर्लभ ग्रह योग बन रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Durga Ashtami 2026 LIVE: चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी आज, जानें कितने बजे करें कन्या पूजन, कंजक को किस दिशा में बैठाएं और किन चीजों का भोग लगाएं

कब है रामनवमी?

रामनवमी चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है. भगवान श्रीराम का जन्म दोपहर में हुआ था. इसलिए 26 मार्च 2026 को रामनवमी मनाना ज्यादा शुभ माना जा रहा है. कुछ लोग उदयातिथि के अनुसार 27 मार्च को भी मनाएंगे

ग्रहों का खास संयोग

इस बार रामनवमी पर कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय योग बन रहे हैं:
- शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा
- गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग बनेगा
- गुरु और मंगल से नवपंचम राजयोग बनेगा
- कुछ राशियों में त्रिग्रही योग भी बनेगा

Advertisement

इन योगों का असर अलग-अलग राशियों पर सकारात्मक रूप से देखने को मिल सकता है.

इन राशियों को होगा बड़ा फायदा

इस रामनवमी पर खासतौर पर इन राशियों के लिए समय शुभ रहेगा:
- मेष
- वृषभ
- कन्या

इन राशियों के लोगों को पुराने समस्याओं से राहत मिल सकती है. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी. रिश्तों में मिठास आएगी. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.

इन राशियों को भी मिलेगा लाभ

मिथुन, तुला, कुंभ, मकर और सिंह राशि के लोगों को भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. वहीं, वृश्चिक और मीन राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर स्वास्थ्य को लेकर.

Advertisement
रामनवमी पर करें ये उपाय

अगर आप भगवान श्रीराम की कृपा पाना चाहते हैं, तो ये उपाय कर सकते हैं:
- रामचरितमानस के बालकांड का पाठ करें
- तुलसी के पत्तों की माला भगवान को अर्पित करें
- हनुमान चालीसा का पाठ करें

इन उपायों से जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा आती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026 Day 7: मां कालरात्रि को सिर्फ गुड़ चढ़ाने से बदल सकती है किस्मत! जानें सप्तमी का रहस्य

Chaitra Navratri 2026 Day 7: चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, यहां जानें विधि, मंत्र, रंग और कथा

Durga Ashtami 2026: इस दुर्गा अष्टमी पर किस समय करें कन्या पूजन? यहां जानें शुभ मुहूर्त

Featured Video Of The Day
Samrat Choudhary Bihar: 25 साल में मंत्री से CM की कुर्सी तक...कैसे बिहार के 'चौधरी' बने 'सम्राट'?
Topics mentioned in this article