Ram Navami 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व इन दिनों पूरे श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा रहा है. नवरात्रि के नौवें दिन दुर्गा नवमी और राम नवमी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था. इस साल राम नवमी का पर्व 27 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. शास्त्रों के अनुसार राम नवमी के अवसर पर घर में कुछ विशेष वस्तुओं को लाना अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में सुख‑समृद्धि और शांति बनी रहती है, वहीं जीवन की समस्याएं और सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं. आइए जानते हैं, राम नवमी के दिन किन‑किन वस्तुओं को घर लाना शुभ माना जाता है…
यह भी पढ़ें: Ashtami-Navami 2026 Date: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी कब है? जानें अष्टमी और नवमी पर किस समय करें कन्या पूजन
1. शंख
राम नवमी के मौके पर घर में शंख लाना बेहद शुभ होता है. माना जाता है, शंख की ध्वनि से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मकता का वास होता है. साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं.
2. श्रीराम यंत्र
राम नवमी के पावन अवसर पर श्रीराम यंत्र लाना बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि, ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, सम्मान एकता बढ़ता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है. इसके अलावा श्रीराम यंत्र से घर को बुरी नजर से भी रक्षा मिलती है.
3. राम दरबार
राम नवमी के अवसर पर आप घर में राम दरबार ला सकते हैं. यह धातु या संगमरमर से बना हो सकता है. माना जाता है, कि नियमित रूप ले राम दरबार यानी राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी की पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और लक्ष्मी जी अपनी कृपा बनाए रखती हैं.
4. चांदी की वस्तुएं
राम नवमी के पावन अवसर पर आप घर में चांदी की वस्तुएं खरीदकर घर ला सकते हैं. कहा जाता है, चांदी की चीजें घर में लाने से मान-सम्मान बढ़ता है और भगवान राम अपनी कृपा सदैव बनाएं रखते हैं.
5. तुलसी का पौधा
अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो राम नवमी के अवसर पर आप तुलसी का पौधा लगा सकते हैं. माना जाता है, तुलसी से घर का वास्तु दोष दूर होता है और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.














