Ram Navami 2025 date: हिन्दू धर्म में रामनवमी प्रमुख त्योहार है. यह पर्व भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. यह हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. कहा जाता है कि इस दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने राजा दशरथ और माता कौशाल्या के घर में जन्म हुआ था. ऐसी मान्यता है कि इस दिन राम दरबार की पूजा करने और रामचरितमानस का पाठ करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है. ऐसे में आइए जानते हैं इस साल रामनवमी पर्व इस साल कब मनाया जाएगा...
चैत्र नवरात्र पर करें मां के 108 नामों का जाप, जीवन में आएगी सुख-शांति और समृद्धि
कब है साल 2025 में रामनवमी
इस साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 5 अप्रैल 2025 को शाम 7 बजकर 26 मिनट से शुरू होगा, जो 6 अप्रैल 2024 को शाम 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. उदयातिथि के अनुसार यह पर्व 6 अप्रैल को मनाया जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राम नवमी पूजा विधि - Ram Navami Puja Vidhi
- राम नवमी में प्रात: काल उठकर स्नान करिए फिर साफ वस्त्र धारण कर लीजिए. इसके बाद आप भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्ति को गंगाजल से स्नान कराइए.
- अब आप सभी प्रतिमाओं के सामने चंदन, फूल, अक्षत, धूप, दीप और भोग अर्पित करिए. इसके बाद आप श्रीरामचरितमानस, सुंदरकांड या रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करिए.
- पूजा के अंत में आप भगवान राम की आरती करिए और सच्चे मन से प्रसाद का वितरण करें. फिर आप इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराइए. ऐसा करने से आपको भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त होगा और जीवन में बरकत आएगी.
- इस दिन आप काम में आ रही बाधा दूर करने के लिए श्रीराम और माता सीता को हल्दी, कुमकुम और चंदन अर्पित करिए. इससे काम में आ रही परेशानी दूर हो सकती है. साथ ही अगर लंबे समय से बीमार हैं, तो फिर आप हनुमान जी के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं