Parad Shivling: घर में कैसे करनी चाहिए पारद शिवलिंग की पूजा? जानें सही विधि, बड़े लाभ और धार्मिक महत्व 

Parad Shivling Ki Puja Kaise Kare: सनातन परंपरा में भगवान शिव की पूजा सभी प्रकार के कल्याण करने वाली मानी गई है. यही कारण है कि शिवभक्त कोई भक्त पार्थि​व लिंग की तो कोई पारद शिवलिंग की पूजा करता है. विभिन्न प्रकार के पूजे जाने वाले शिवलिंग में पारद शिवलिंग की पूजा का क्या महत्व है, जानने के लिए पढ़ें ये लेख.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Parad Shivling Ke Labh: पारद शिवलिंग की पूजा का धार्मिक महत्व
NDTV

Parad Shivling Ki Puja ke labh: सनातन परंपरा में सोमवार के दिन भगवान शिव के निराकार स्वरूप यानि शिवलिंग की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया हैं. शिव के साधक अपने आराध्य देवता को मनाने और उनसे मनचाहा आशीर्वाद पाने के लिए अलग-अलग प्रकार के शिवलिंग की पूजा करते हैं. मिट्टी, पत्थर और तमाम तरह की धातुओं से बने शिवलिंगों में पारद शिवलिंग का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. पारद से बने शिवलिंग जिन्हें पारदेश्वर महादेव कहते हैं, उनकी पूजा कैसे पूजा करनी चाहिए? पारद शिवलिंग की पूजा का धार्मिक महत्व और इसके बड़े लाभ के बारे में आइए विस्तार से जानते हैं. 

पारद शिवलिंग की पूजा का धार्मिक महत्व 

सनातन परंपरा में शुद्ध पारे से बने शिवलिंग को पारद शिवलिंग या फिर पारदेश्वर महादेव का लिंग स्वरूप मानकर पूजा जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार इस पवित्र शिवलिंग की पूजा को करने पर साधक को जीवन से जुड़े सभी सुखों की प्राप्ति होती है. पारद शिवलिंग को भगवान शिव का साक्षात् स्वरूप माना गया है, जिसकी घर में पूजा करने पर सभी कामनाएं पूरी और कष्ट दूर होते हैं. सभी सुखों को दिलाने वाले पारद शिवलिंग की पूजा द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजन का पुण्यफल प्रदान करती है. 

पारद शिवलिंग पूजा की पूजा कैसे करें 

  • पारद शिवलिंग की पूजा करने से पहले साधक को तन और मन से पवित्र हो जाना चाहिए. इ
  • स्नान-ध्यान करने के बाद पारद शिवलिंग को शुद्ध जल से धुलकर अपने घर के ईशान कोण या फिर कहें पूजा स्थान पर स्थापित करें. 
  • ईशान कोण में शिवलिंग को सफेद वस्त्र के आसन पर रखें. 
  • इसके बाद गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, और शर्करा से पार​द शिवलिंग का अभिषेक करें. 

Lakshmi vs Shani: शनिदेव और लक्ष्मी जी में कौन बड़ा है? जानें देवर्षि नारद ने कैसे किया यह फैसला?

  • अभिषेक करने के बाद शिवलिंग को साफ करके अष्टगंध अथवा सफेद चंदन का तिलक लगाएं और बेलपत्र, शमीपत्र, भांग, धतूरा, रुद्राक्ष आदि अर्पित करें.
  • पूजन के बाद भगवान शिव के मंत्र का कम से कम एक माला जप अवश्यक करें. 
  • पूजा के अंत में भगवान शिव की धूप, दीप और कपूर से आरती करें. 

पारद शिवलिंग की पूजा के लाभ 

हिंदू मान्यता के अनुसार पारद शिवलिंग की पूजा से दुख और दारिद्रय दूर होता है. 
पारद शिवलिंग की पूजा से सुख-शांति-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है. 
पारद शिवलिंग की पूजा करने वाले साधक को कभी भी अकाल मृत्यु का भय नहीं होता है. 
पारद शिवलिंग की पूजा करने से साधक सभी प्रकार के कर्ज से मुक्त होता है. 

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
US Iran War: Hormuz में नाकाबंदी से कच्चे तेल के दाम बढ़े | Crude Oil Price Today | BREAKING NEWS