October 2025 Calendar: दशहरे से लेकर दिवाली तक कब कौन सा मनाया जाएगा त्योहार, देखें अक्टूबर 2025 का कैलेंडर

September 2025 Calendar: साल 2025 में अक्टूबर का महीना तीज-त्योहार से पूरा भरा हुआ है. दशहरे से शुरू होने वाले इस महीने में दिवाली और छठ जैसे महापर्व पड़ेंगे. कई त्योहारों वाले इस माह में कब कौन सा पड़ेगा व्रत और पर्व जानने के लिए जरूर देखें अक्टूबर 2025 का पूरा कैलेंडर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
October 2025 Calendar: अक्टूबर 2025 के तीज-त्योहार
NDTV

October 2025 Festival Calendar: सनातन परंपरा में हर दिन कोई न कोई तीज-त्योहार या व्रत से जुड़ा हुआ होता है लेकिन इस बार अक्टूबर का महीना बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इसकी शुरुआत जहां विजयादशमी पर्व से होगी तो वहीं इसमें सुहागिनों का करवा चौथ (Karwa Chauth) पर्व, धन और आरोग्य दिलाने वाला धनतेरस(Dhanteras), गणेश-लक्ष्मी की साधना और दीयों से जुड़ी दिवाली (Diwali) और सूर्य की साधना से जुड़ा छठ (Chhath) महापर्व पड़ेगा. हिंदू मान्यताओं पर आधारित व्रत और लोक संस्कृति से जुड़ी परंपराओं पर आधारित पर्व की पूरी जानकारी पाने के लिए आइए अक्टूबर महीने का पूरा कैलेंडर देखते हैं.

अक्टूबर 2025 के तीज-त्योहार | October 2025 Festival List

01 अक्टूबर - महानवमी, दुर्गा बलिदान, मां सिद्धिदात्री की पूजा

02 अक्टूबर - दशहरा, विजयादशमी पर्व, सिंदूर खेला, दुर्गा विसर्जन

03 अक्टूबर - पापांकुशा एकादशी व्रत

04 अक्टूबर - शनि प्रदोष व्रत

06 अक्टूबर - शरद पूर्णिमा, कोजागरी व्रत

07 अक्टूबर - महर्षि वाल्मीकि और मीराबाई जयंती, आश्विन पूर्णिमा स्नान-दान

08 अक्टूबर - कार्तिक मास प्रारंभ

10 अक्टूबर - करवा चौथ व्रत और वक्रतुण्ड संकष्टी

13 अक्टूबर - अहोई अष्टमी व्रत, कालाष्टमी पूजा, राधा कुंड स्नान

17 अक्टूबर - सूर्य का तुला राशि में गोचर, रमा एकादशी व्रत, गोवत्स द्वादशी व्रत

18 अक्टूबर - रमा एकादशी व्रत का पारण, धनतेरस, यम द्वितीया, शनि प्रदोष व्रत, यम दीपम, यम पंचक प्रारंभ

19 अक्टूबर - हनुमान जयंती, काली चौदस

20 अक्टूबर - दीपावली पर्व, लक्ष्मी, गणेश और काली पूजन, मां कमला जयंती

21 अक्टूबर - स्नान-दान की कार्तिक अमावस्या

22 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, गुजराती नया साल - चोपड़ पूजन

23 अक्टूबर - भाईदूज, चन्द्र दर्शन, चित्रगुप्त पूजा, यम द्वितीया

25 अक्टूबर - विनायक चतुर्थी, छठ पर्व प्रारंभ महापर्व छठ की शुरुआत होगी-

26 अक्टूबर - लाभ पंचमी, छठ पूजा का दूसरा दिन - खरना

27 अक्टूबर - छठ पूजा का तीसरा दिन - संध्या अर्घ्य

28 अक्टूबर - छठ पूजा का चौथा दिन - सुबह का अर्ध्य

30 अक्टूबर - गोपाष्टमी

31 अक्टूबर - अक्षय/आंवला नवमी

अक्टूबर 2025 में कुछ ऐसी होगी ग्रहों की चाल

03 अक्टूबर 2025 : बुध का तुला राशि में गोचर

09 अक्टूबर 2025 : शुक्र का कन्या राशि में गोचर

17 अक्टूबर 2025 : सूर्य का तुला राशि में गोचर

19 अक्टूबर 2025 : बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर

24 अक्टूबर 2025 : बुध का वृश्चिक राशि में गोचर

27 अक्टूबर 2025 : मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Bihar Exit Polls 2025: PK, Owaisi, Chirag... बिहार के X फैक्टर वाले नेताओं का नतीजा? |Syed Suhail