मूलांक 5 वाले आज 'दिल' की न सुनें, 15 अप्रैल को बुध का ये खेल बदल देगा आपकी किस्मत!

Mulank 5: आज का दिन आपके लिए 'माइंड गेम्स' वाला होने वाला है. बुध के प्रभाव वाले मूलांक 5 के जातकों के पास आज लक्ष्मी जी के आने के कई रास्ते खुलेंगे, लेकिन एक छोटी सी गलती और ज्यादा लालच सब बिगाड़ सकता है. क्या आज नया पार्टनर आपकी लाइफ में एंट्री मारेगा? क्या ऑनलाइन शॉपिंग आपकी जेब खाली कर देगी? सब कुछ जानें ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mulank 5: मूलांक 5 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 15 अप्रैल 2026 का दिन?
AI

Aaj ka Mulank 5 Ank Jyotish 15 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है. अंक 5 पूर्ण रूप से बुध ग्रह के द्वारा संचालित है. मूलांक 5 वाले जातकों को आज का दिन अवसर सोच समझ कर बोलने और योजनाओं को लागू करने का है. आइये जानते हैं कि मूलांक 5 के व्यक्तियों के जीवन में  करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 15 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 5 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

करियर : आज का दिन मूलांक 5 के जातकों के लिए आज दिमाग और दिल के बीच सामंजस्य स्थापित कर कार्य करने का है. भावुकता में आकर किसी भी संवेदनशील मुद्दे पर कोई भी निर्णय न ले. पब्लिक डीलिंग और ऑनलाइन कार्यों में आज सफलता मिलने के योग हैं. कई बार योजनाओं से मन भटक सकता है इस पर विशेष ध्यान रखें.

फाइनेंस : दिन में कई बार धन आपकी ओर आकर्षित होगा. कई मौके आपको लाभ कमाने के मिलेंगे. ज्यादा लालच के चक्कर में नुकसान होने से बचें. छोटे-छोटे लाभ से संतोष करें. घर में अचानक से खर्च आ सकता है. ऑनलाइन खरीदी और स्कीम आदि से बचकर रहे.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज दिमाग में आपके नए-नए आइडिया आपको नए पार्टनर और संबंधों की ओर आकर्षित करेंगे. आप आज नए संबंधों को ज्यादा समय देंगे. पुरानी पार्टनर या संबंधियों से इसकी वजह से झगड़ा भी हो सकता है.

Advertisement

शुभ अंक : 5, 2

शुभ रंग : सफेद, गुलाबी.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म
 

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
Samrat Choudhary Bihar: 25 साल में मंत्री से CM की कुर्सी तक...कैसे बिहार के 'चौधरी' बने 'सम्राट'?