मूलांक 9 वालों के लिए 15 अप्रैल है 'हाई वोल्टेज' दिन, मंगल का गुस्सा बिगाड़ न दे आपका बना-बनाया काम!

Mulank 9: आज का दिन आपके शरीर में बिजली जैसी ऊर्जा भर देगा. मंगल के प्रभाव वाले मूलांक 9 के जातकों के लिए आज सफलता के द्वार खुले हैं, खासकर रियल एस्टेट वालों के लिए, लेकिन संभलकर...आपका यही जोश कब गुस्से में बदल जाए और कब अचानक आया पैसा हाथ से फिसल जाए, आपको पता भी नहीं चलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mulank 9: मूलांक 9 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 15 अप्रैल 2026 का दिन?
AI

Aaj ka Mulank 9 Ank Jyotish 15 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 9, 18, 27 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है. अंक 9 का पूर्ण संपादन मंगल देव के द्वारा होता है, जो कि शरीर में रक्त और एनर्जी के दाता हैं.  मूलांक 9 वाले जातकों को आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रख कर अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर सफलता हासिल करने सलाह दी जाती है. आइये जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में  करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 15 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 9 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग. ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से जानें सब कुछ.

करियर : आज का दिन मूलांक 9 के जातकों के लिए आज का दिन काफी उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा. रियल एस्टेट में कार्य करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कामयाबी भरा रहेगा. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ चिक-चिक की वजह से गुस्सा आपका काम बिगाड़ सकता है. अपनी ऊर्जा को सकारात्मक रूप से कार्य योजना में लगाएं.

फाइनेंस : आज आपके पास अचानक से धन आएगा, लेकिन अपने साथ अत्यधिक खर्च लेकर आएगा. किसी भी तरह का नुकसान हो सकता है, इसलिए निवेश और लेनदेन के लिए दिन बिल्कुल भी ठीक नहीं है. यात्रा के दौरान पैसे संभाल कर रखें.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : मानसिक रूप से उतार-चढ़ाव और गुस्सा आपके जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में तनाव पैदा कर सकता है. छोटी बातों को बहस करके और बड़ा ना बनाएं. कुछ भी कमिटमेंट करने से पहले एक बार सोच ले उसके बाद ही आगे बढ़े.

Advertisement

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : लाल.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

Featured Video Of The Day
Sawaal India Ka |Bihar New CM Samrat Chaudhary | नीतीश ने सम्राट के लिए ताली बजाई |Sucherita Kukreti