ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से जानें आज कैसा होगा मूलांक 3 का भाग्यफल

अंक ज्योतिष में मूलांक 3 को बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इसका स्वामी ज्ञान के कारक 'देवगुरु बृहस्पति' हैं. वहीं, 13 अप्रैल 2026 का संयुक्त मूलांक और दिन की ऊर्जा का प्रभाव आपके जीवन की दिशा बदल सकता है. क्या आज आपको बड़ा निवेश करना चाहिए? क्या कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग हैं? आइए, विस्तार से जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ.गौरव कुमार दीक्षित से...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मूलांक 3 का भाग्यफल: 13 अप्रैल को चमकेगी किस्मत या बढ़ेगी मुश्किल?
AI

Dainik Ank Jyotish 13 April 2026:  जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है...तो ऐसे लोगों का मूलांक 3 होता है. 13 अप्रैल 2026 तारीख का मूलांक 9 है. अंक 3 देवगुरु बृहस्पति का प्रतिनिधित्व करता है. अंक 9 मंगल का है. मंगल और बृहस्पति आपस में मित्र व्यवहार बनाते हैं. अब आइए जानते हैं कि मूलांक 3 के व्यक्तियों के करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 13 अप्रैल 2026 का दिन.

  • करियर : आज आप अपनी बुद्धि और विवेक का परिचय देकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेकर करियर में नया आयाम स्थापित करेंगे. आपके विचार ऑफिस या कार्य स्थल पर लोगों को पसंद आएंगे. अति आत्मविश्वास से बचने का प्रयास करें. बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें.
  • फाइनेंस: आज आय की अपेक्षा आपके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. किसी नई स्कीम में निवेश करने से बचें. पूर्व में फंसा हुआ धन आज मिलने की संभावना है. आर्थिक मामलों में किसी भी जोखिम से बचें.
  • लव/पर्सनल लाइफ : पत्नी या प्रेमी प्रेमिकाओं से वाद विवाद करने से बचें अन्यथा मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा. जीवनसाथी या प्रेमिका के साथ बैठकर शांत स्वभाव से बातचीत करके आसानी से शंका को दूर करने का प्रयास करें.
  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : गोल्डन, पीला.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान-अमेरिका जंग और भड़केगी? | Trump | Bharat Ki Baat Batata Hoon