मूलांक 1 वालों की आज चमकेगी किस्मत: ऑफिस में बड़ी डील और रुका हुआ पैसा आएगा वापस!

आज का दिन आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है. ग्रहों के राजा सूर्य के प्रभाव वाले जातकों को आज 'गुरु' (मूलांक 3) का साथ मिल रहा है. करियर में लीडरशिप की चमक और जेब में पैसों की खनक...आज सब कुछ आपके पक्ष में है. बस थोड़े 'ईगो' और सिरदर्द से बचकर रहें. ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित की ये खास सलाह जरूर पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mulank 1: मूलांक 1 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 16 अप्रैल 2026 का दिन?
AI

Aaj ka Mulank 1 Ank Jyotish 16 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है. अंक 1 के जातकों पर पूर्ण रूप से ग्रहों के राजा सूर्य देव का प्रभाव होता है. सूर्य का प्रभाव व्यक्ति को लीडर बनाता है. साथ ही उसके अंदर ईगो की समस्या रहती है. आज के दिन का मूलांक 3 है. मूलांक 3 गुरु ग्रह से सम्बंधित है. आइये जानते हैं कि मूलांक 1 के व्यक्तियों के जीवन में  करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 16 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 1 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

करियर : मूलांक 1 के जातकों के लिए आज ऑफिस में किसी नवीन जिम्मेदारी से नवाजा जा सकता है. आज आपके प्रयासों से कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आपके प्रयासों की ऑफिस में प्रशंसा होगी. यदि कोई योजना आप लागू करना चाहते हैं, तो उसके लिए यह समय सबसे उपयुक्त है. 

फाइनेंस : पूर्व में किसी को दिया गया उधार का दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है. एक से अधिक स्रोतों से आज आपको आय प्राप्त होगी. किसी बड़े निवेश को करने से पहले जांच लें, उसके बाद ही निवेश करें.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें. परिवार में समय व्यतीत करें. प्रेम संबंधों में कम्युनिकेशन गैप की वजह से विवाद हो सकता है. साफ और स्पष्ट रूप से अपनी बात कहें. धूप गर्मी से बच्चे अन्यथा माइग्रेन, सिर दर्द की समस्या हो सकती है.

Advertisement

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : गोल्डन.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

Featured Video Of The Day
Low Salary से परेशान Employee ने Office में ली 5 घंटे की नींद, Boss की Chocolate खाकर लिया बदला