मूलांक 8 वालों पर शनि और गुरु की चाल बढ़ाएगी काम का बोझ, अचानक खर्च बिगाड़ सकता है बजट!

आज का दिन आपसे कड़ी मेहनत की मांग कर रहा है. आज न्याय के देवता शनि और ज्ञान के देवता गुरु का मिलन आपको संघर्ष के बाद बड़ी सफलता दिलाएंगे. ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मानसिक तनाव तो देंगी, लेकिन भविष्य के लिए तरक्की के द्वार भी खोलेंगी. ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित की ये खास सलाह जरूर पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mulank 8: मूलांक 8 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 16 अप्रैल 2026 का दिन?
AI

Aaj ka Mulank 8 Ank Jyotish 16 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 8, 17, 26 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है. अंक 8 न्याय के देवता शनि देव के प्रभाव क्षेत्र में के आता है. आज के दिन का अंक 3 गुरु और अंक 8 का शनि मिलकर व्यक्ति को आज संघर्ष, मेहनत और धैर्य के साथ सफलता देगा. आइये जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में  करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 16 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 8 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

करियर : ऑफिस में आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है. इस अतिरिक्त जिम्मेदारी की वजह से आज आप मानसिक दबाव में रह सकते हैं. पूरे दिन आपको अपनी जिम्मेदारी के साथ काफी मेहनत करने की आवश्यकता है. धैर्य के साथ आगे बढ़े दिन की अंत तक आपको सफलता मिलेगी और सभी वरिष्ठ कर्मियों का साथ भी मिलेगा.

फाइनेंस : आज आपके घर में अचानक से कोई खर्च आपके समझ आ सकता है, जिसकी वजह से आपको बजट मैनेज करने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. पूर्व किए गए निवेश से लाभ प्राप्ति की संभावना बन रही है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है. व्यवसाय में ग्राहकों की भीड़ भी आपको खुश कर सकती है.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : दांपत्य जीवन में थोड़ा विवाद संभव है. आपसी बातचीत में कमी की वजह से यह विवाद हो सकता है. प्रेम संबंधों में भी थोड़ी दूरी बनेगी. अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें अन्यथा गलतफहमी रिश्तों को खराब कर देगी. किसी की मध्यस्थता से मतभेद को खत्म करने का मौका मिल सकता है.

Advertisement

शुभ अंक : 8, 6

शुभ रंग : नीला.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

Featured Video Of The Day
Low Salary से परेशान Employee ने Office में ली 5 घंटे की नींद, Boss की Chocolate खाकर लिया बदला