मूलांक 7 वालों को केतु और गुरु का मेल बढ़ाएगा एकाग्रता, लेकिन लव लाइफ में बढ़ सकती है दूरी!

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है. आज केतु और गुरु की कृपा से आपका मन काम में तो खूब लगेगा, लेकिन भावनाओं के मोर्चे पर आप थोड़े अकेले पड़ सकते हैं. करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे पर क्या आपकी पॉकेट और पार्टनर आपका साथ देंगे? ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित की ये खास सलाह जरूर पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mulank 7: मूलांक 7 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 16 अप्रैल 2026 का दिन?
AI

Aaj ka Mulank 7 Ank Jyotish 16 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 7, 16, 25 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. अंक 7 केतु देव के प्रभाव क्षेत्र में के आता है. आज के दिन का अंक 3 गुरु और अंक 7 का केतु मिलकर व्यक्ति को आज सफलता के साथ अध्यात्म की ओर आकर्षित करेगा. आइये जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में  करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 16 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 7 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

करियर : आज आपका ध्यान पूरी तरीके से काम में एकाग्रचित रहेगा, जिन कामों में आप काफी समय से लगे हुए हैं, उनमें आज आपको सफलता मिलने की संभावना है. टीम के साथ मिलकर भविष्य के लिए नई योजनाओं पर चर्चा होगी. आपका शांत स्वभाव आज आपको सफलता दिलाने में मदद करेगा.

फाइनेंस : आज आपकी वित्तीय स्थिति सामान्य से कम रहेगी. निवेश आदि करने के लिए समय बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. दिन के अंत में छोटे-छोटे लाभ के एक दो अवसर प्राप्त हो सकते हैं. धैर्य बना कर रखें अन्यथा नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है. दिखावे के लिए खर्च न करें.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : प्रेम संबंधों में कुछ दिक्कतों की वजह से आज आप अकेलापन महसूस करेंगे. आपका पार्टनर आपकी फीलिंग्स को नहीं समझेगा, जिसकी वजह से आप भावुक रहेंगे. दांपत्य जीवन में भी सुख और शांति की तलाश में आप आत्म चिंतन कर समय व्यतीत करें. आप नए दोस्तों की तलाश में समय खराब न करें.

Advertisement

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : ऑफ व्हाइट. 

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म
 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: Hormuz में America Vs China,कितनी ताकतवर चीन नेवी? Donald Trump