Aaj ka Mulank 5 Ank Jyotish 16 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है. अंक 5 सूर्य देव के प्रभाव क्षेत्र में के आता है. आज के दिन का अंक 3 गुरु और अंक 5 का सूर्य मिलकर व्यक्ति को आज मिश्रित सफलता देंगे. आइये जानते हैं कि मूलांक 5 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 16 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 5 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.
करियर : आपकी स्पष्ट वाकपटुता की वजह से आज आपको किसी नई डील में सफलता मिल सकती है. यदि आप पब्लिक डीलिंग में कुछ प्रेजेंटेशन करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको सफलता प्राप्त होगी. व्यवसाय में लाभ हो सकता है. कोई बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा.
फाइनेंस : यदि आप ऑनलाइन, ट्रेडिंग या किसी तरह शेयर आदि से लाभ कमाने का प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको छोटे स्तर पर लाभ मिल सकता है. बड़े लाभ के लिए प्रयास करने पर नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है. खर्चो पर कंट्रोल रखें अन्यथा बजट बिगड़ जाएगा.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज आपके जीवन में नए रिश्ते और संबंधों की एंट्री होगी. जो लोग पहले से रिलेशन में है, उनके बीच संबंध और मधुर होंगे. आपका आकर्षण लोगों को आपकी ओर खींचेगा. आप आज लोगों से बात करते समय स्पष्ट रहे इससे आप और अच्छे संबंध डेवलप कर पाएंगे.
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हरा.
ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म














