मूलांक 4 वालों की राहु और गुरु की चाल बढ़ाएगी टेंशन, निवेश से पहले 10 बार सोचें!

आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभलकर चलने वाला है. 16 अप्रैल को मूलांक 4 के स्वामी राहु और आज के अंक के स्वामी गुरु की युति आपको उलझन में डाल सकती है. करियर में रुकावटें और फिजूलखर्ची आपके माथे पर बल ला सकती है. क्या आज कोई बड़ा रिस्क लेना सही होगा? या फिर शांति से दिन गुजारना ही बेहतर है? ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से जानें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mulank 4: मूलांक 4 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 16 अप्रैल 2026 का दिन?
AI

Aaj ka Mulank 4 Ank Jyotish 16 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. अंक 4 राहु देव के अंतर्गत आता है और आज के दिन का अंक 3 गुरु मिलकर व्यक्ति को आज मिश्रित दिन देंगे. आज के दिन मूलांक 4 के जातक भ्रम और रुकावट का सामना करके आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे. आइये जानते हैं कि मूलांक 4 के व्यक्तियों के जीवन में  करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 16 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 4 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

करियर : आज कार्य करते समय आपका दिल और दिमाग दोनों अलग दिशाओं में चलेंगे. कई अवसर मिलेंगे, लेकिन रुकावटें आपके रास्ते में रोड़ा बनकर खड़े मिलेंगे. धैर्य और समझदारी का परिचय देकर योजनाओं को क्रियान्वित करें. किसी नई योजना को गंभीरता से लागू करें. ऑफिस में साथियों के साथ तालमेल बिठाकर कार्य करने से लाभ होगा.

फाइनेंस : शॉर्ट मनी या अचानक बड़े लाभ की इच्छा पाले लोगों के लिए दिन बेहतर नहीं है. किसी भी तरह के निवेश करने से पहले आपको एक बार अवश्य सोच लेना चाहिए. आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है. निवेश से संबंधित योजनाओं में भ्रम की स्थिति बनेगी.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : मानसिक और शारीरिक थकान की वजह से आज आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे, जिसकी वजह से आपके बीच में कुछ गलतफहमी हो सकती है. आपसी बातचीत से इस समस्या से निपटा जा सकता है. आप खुलकर बात करें और गलतफहमी को दूर करें.

Advertisement

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : आसमानी नीला.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

Featured Video Of The Day
Meenakshi Kandwal | Kachehri | Iran ने छेड़ दी 'Meme War'! Trump को Toy Story बना दिया | Iran US War