मूलांक 3 वालों को आज 'गुरु' का ज्ञान दिलाएगा सफलता, बस इस एक गलती से बचें!

Mulank 3: आज गुरु बृहस्पति और चंद्रमा की जुगलबंदी आपके दिमाग की बत्ती जलाने वाली है. आप ज्ञान के सागर में गोते लगाएंगे, लेकिन याद रहे ओवरकॉन्फिडेंस की नाव डुबो भी सकती है. बॉस से पंगा भारी पड़ेगा या तरक्की का रास्ता खुलेगा? क्या आज आपकी लव लाइफ में 'पूजा-पाठ' और 'प्यार' का संगम होगा? सब कुछ जानें ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mulank 3: मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 15 अप्रैल 2026 का दिन?
AI

Aaj ka Mulank 3 Ank Jyotish 15 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. अंक 3 देव गुरु बृहस्पति के द्वारा संचालित होता है. बृहस्पति और अंक 2 चन्द्रमा मिलकर व्यक्ति को ज्ञान और मानसिक रूप से प्रभावशाली बनाते हैं. आज मूलांक 3 के जातकों के लिए योजना और कार्यप्रणाली में संतुलन बनाकर चलना होगा. आज के दिन का मूलांक 2 है. मूलांक 2 चंद्र ग्रह से सम्बंधित है. आइये जानते हैं कि मूलांक 3 के व्यक्तियों के जीवन में  करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 15 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 3 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

करियर : आज ऑफिस में सभी साथियों के साथ बैठकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी. अपने बॉस के साथ किसी भी तरह मतभेद ना करें. शिक्षा और धार्मिक कार्य के साथ काउंसलिंग सम्बंधित लोगों को आज सफलता हासिल होगी. अतिआत्मविश्वास से बचकर रहना होगा.

फाइनेंस : भविष्य को ध्यान में रखकर बजट से संबंधित योजनाओं को अपने जीवन में लागू करें. भावनाओं में भाकर किसी भी तरीके का खर्चा ना करें. कुल मिलाकर आज आर्थिक स्थिति सामान्य से कुछ बेहतर रहेगी. किसी तरह का निवेश करने से बचें.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : लाइफ पार्टनर के साथ आज भावुकता बढ़ेगी. अपनी बातों को खुलकर कहें. व्यक्तिगत और प्रेमी जीवन में गुस्सा करने से बचें अन्यथा बात बिगड़ सकती है. परिवार के साथ किसी पूजा या धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है. खानपान का विशेष ध्यान रखें.

Advertisement

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : पीला.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

Featured Video Of The Day
MP Viral Video: MLA की बेटी का तांडव! बीच सड़क जूते से युवक को पीटा, VIRAL VIDEO | MP News | BJP