November 2025 Festival: कब है कार्तिक पूर्णिमा और कब पड़ेगी कालभैरव जयंती? देखें नवंबर महीने का पूरा कैलेंडर

November 2025 Teej Tyohar: सनातन परंपरा में हर ​दिन और हर तिथि किसी न किसी पर्व या तीज-त्योहार से जुड़ी होती है. यदि बात करें साल 2025 के नवंबर महीने की तो इसमें देवउठनी एकादशी से लेकर देव देव दीपावली और गुरुनानक जयंती से लेकर कालभैरव जयंती जैसे पर्व मनाए जाएंगे. नवंबर महीने का हर पर्व की जानकारी के लिए पढ़ें ये लेख.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
November Festival Calendar: नवंबर महीने के व्रत और त्योहार
NDTV

November 2025 festival list in Hindi: हिंदू धर्म के अनुसार सप्ताह के सातों दिन या फिर कहें साल के 365 दिन किसी न किसी तीज-त्योहार से जुड़ा रहता है. यदि बात करें नवंबर 2025 की तो दिवाली और छठ के बाद इस महीने में भी कई बड़े पर्व आने वाले हैं. नवंबर महीने में जहां चातुर्मास समाप्त होगा तो वहीं इसी महीने में देवोत्थान एकादशी के दिन भगवान श्री विष्णु योगनिद्रा से जागेंगे. जिसके बाद देवतागण कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर दिवाली मनाएंगे. गौरतलब है कि इस पावन पर्व को देव दीपावली के नाम से जाना जाता है.

नवंबर के महीने में तुलसी विवाह, गुरु नानक जयंती, विवाह पंचमी, जैसे कई छोटे बड़े पर्व पड़ेंगे. इस माह भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद बरसाने वाला प्रदोष व्रत और भगवान विष्णु की कृपा बरसाने वाली एकादशी कब पड़ेगी? कब होगा चंद्र दर्शन? आइए नवंबर महीने के हर प्रमुख तीज-त्योहार के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखते हैं नवंबर 2025 का पूरा कैलेंडर.

नवंबर 2025 के तीज-त्योहार | November 2025 Festival

तारीख दिन व्रत / त्योहार

1 नवंबर 2025, शनिवार :   भीष्म पंचक प्रारंभ, देवउठनी एकादशी

2 नवंबर 2025, रविवार :    देवउठनी एकादशी, गौण देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्ध योग

3 नवंबर 2025, सोमवार :    सोम प्रदोष व्रत, विश्वेश्वर व्रत

4 नवंबर 2025, मंगलवार :    वैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान

5 नवंबर 2025, बुधवार :    भीष्म पंचक समाप्त, कार्तिक पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा व्रत, देव दिवाली, पुष्कर स्नान, गुरु नानक जयंती

6 नवंबर 2025, गुरुवार :     मार्गशीर्ष मास प्रारंभ

7 नवंबर 2025, शुक्रवार :    रोहिणी व्रत

8 नवंबर 2025, शनिवार :    गणाधिप संकष्टी व्रत, सौभाग्य सुंदरी तीज

12 नवंबर 2025, बुधवार :    कालभैरव जयंती, कालाष्टमी

15 नवंबर 2025, शनिवार :    उत्पन्ना एकादशी

16 नवंबर 2025, रविवार :    उत्पन्ना एकादशी व्रत पारण, वृश्चिक संक्रांति, द्विपुष्कर योग

17 नवंबर 2025, सोमवार :    सोम प्रदोष व्रत, मण्डला पूजा प्रारंभ

18 नवंबर 2025, मंगलवार :    मासिक शिवरात्रि, दर्श अमावस्या

19 नवंबर 2025, बुधवार :    दर्श अमावस्या

20 नवंबर 2025, गुरुवार :    मार्गशीर्ष अमावस्या

22 नवंबर 2025, शनिवार :    चंद्र दर्शन

24 नवंबर 2025, सोमवार:    विनायक चतुर्थी

25 नवंबर 2025, मंगलवार :   विवाह पंचमी

26 नवंबर 2025, बुधवार स्कंद :    षष्ठी, चंपा षष्ठी

27 नवंबर 2025, गुरुवार :    पंचक प्रारंभ

28 नवंबर 2025, शुक्रवार :    दुर्गाष्टमी व्रत

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Prashant Kishor Exclusive With Rahul Kanwal: बिहार चुनाव के नतीजों के बाद PK की NDTV से खास बातचीत