नवरात्रि में बच्चों के गले-कमर में क्यों बांधते हैं लहसुन-हींग की पोटली? एस्ट्रोलॉजर से जानें क्या है मान्यता

Navratri 2026: नवरात्रि में कुछ परिवार बच्चों के गले या कमर में लहसुन-हींग की पोटली बांधते हैं. लोक मान्यता में इसे बुरी नजर और नकारात्मकता से बचाव से जोड़ा जाता है. हालांकि, तांत्रिक शक्तियों से सुरक्षा के दावे का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बच्चों के गले या कमर में लहसुन-हींग की पोटली क्यों बांधते हैं
Instagram

नवरात्रि के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह की लोक परंपराएं देखने को मिलती हैं. कुछ परिवारों में छोटे बच्चों के गले या कमर में धागे के साथ लहसुन, हींग और दूसरी चीजों की छोटी पोटली बांधने की परंपरा भी बताई जाती है. इसे लेकर मान्यता है कि इसकी तेज गंध और सामग्री बच्चों को बुरी नजर या नकारात्मक प्रभाव से बचाने में मदद करती है. हालांकि, सोशल मीडिया पर इसे तांत्रिक शक्तियों, प्रेतात्माओं या काले जादू से बचाने वाला अचूक कवच बताने वाले दावे भी किए जाते हैं, जिनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

लहसुन और हींग को लेकर क्या है मान्यता

लोक मान्यताओं में लहसुन और हींग को तेज गंध वाली चीजें माना जाता है. कई जगहों पर इनका इस्तेमाल बुरी नजर या नकारात्मकता से बचाव से जोड़कर देखा जाता है. इसी वजह से कुछ परिवार बच्चों के कपड़ों, पालने या धागे में इनकी छोटी पोटली बांधते हैं. हालांकि, यह परंपरा हर क्षेत्र और परिवार में एक जैसी नहीं है.

गले या कमर में बांधने की क्या बताई गई है वजह

धार्मिक और लोक परंपराओं में शरीर के कुछ हिस्सों पर रक्षा सूत्र या ताबीज बांधने की परंपरा रही है. इसी संदर्भ में कुछ लोग गले या कमर में ऐसी पोटली बांधने को सुरक्षाा से जोड़ते हैं. इसे धार्मिक आस्था और पारंपरिक मान्यता के तौर पर समझना चाहिए, न कि किसी प्रमाणित उपचार या सुरक्षा उपाय के रूप में. सभी को वीडियो के आधार पर नियमों का पालन करनाा चाहिए.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: हाथी, डोली या मुर्गा? इस साल नवरात्रि में मां दुर्गा का वाहन क्या होगा, जानिए शुभ-अशुभ संकेत

Advertisement

क्या इससे बच्चों को तांत्रिक शक्तियों से सुरक्षा मिलती है?

सोशल मीडिया पर दावा किया जाता है कि नवरात्रि में नकारात्मक या आसुरी शक्तियां अधिक सक्रिय होती हैं और लहसुन-हींग की पोटली उन्हें दूर रखती है. इन दावों के समर्थन में वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं. नवरात्रि में बच्चों को कााले जादू या प्रेतात्माओं से खतरे की बात को भी तथ्य के तौर पर नहीं माना जाताा है.

बच्चों को पोटली बांधते समय रखें खास ध्यान

अगर परिवार की परंपरा के तहत बच्चे को ऐसी पोटली बांधी जा रही है तो उसे बहुत कसकर न बांधें. गले में बांधने पर दम घुटने या धागा फंसने का जोखिम हो सकता है. पोटली बच्चे के मुंह या नााक तक न पहुंचे और उसमें मौजूद सामग्री से एलर्जी या त्वचा पर जलन हो तो तुरंत हटा दें. बच्चों की सुरक्षा के मामले में परंपरा के साथ सावधानी रखनाा सबसे जरूरी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 8 October 2026: प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Featured Video Of The Day
LIVE डिबेट में सपा Vs BJP प्रवक्ता! कौन किस पर पड़ा भारी?

Topics mentioned in this article
Navratri
Safety Of Children
Garlic Benefits