Narasimha Jayanti 2026: हिंदू धर्म में नृसिंह जयंती का विशेष महत्व माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार, नृसिंह भगवान विष्णु के दस अवतारों में से चौथे अवतार हैं. हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नृसिंह जयंती मनाई जाती है. हालांकि, इस बार नृसिंह जयंती कि तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं नृसिंह जयंती कब है, साथ ही जानेंगे पूजा विधि और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.
नृसिंह जयंती 2026 कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि 29 अप्रैल 2026 को शाम 7:51 बजे से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 को रात 9:12 बजे तक रहेगी. हिंदू परंपरा में उदयातिथि को महत्व दिया जाता है, इसलिए इस वर्ष नृसिंह जयंती 30 अप्रैल, गुरुवार को मनाई जाएगी.
नृसिंह भगवान का प्राकट्य प्रदोष काल में हुआ था, इसलिए शाम का समय पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है. इस दिन शाम 4:17 बजे से 6:56 बजे तक पूजा करना अत्यंत फलदायी रहेगा.
नृसिंह जयंती पूजा विधि- सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें.
- इसके बाद पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध कर लें.
- एक चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाकर भगवान नृसिंह की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.
- भगवान को पंचामृत से स्नान कराएं और चंदन, कुमकुम, फूल, तुलसी, फल और मिठाई अर्पित करें.
- भगवान नृसिंह के मंत्रों का जाप करें.
- इसके बाद प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कथा सुनें या पढ़ें. अंत में भगवान की आरती करें और प्रसाद बांटें.
ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्।
नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्युं मृत्युं नमाम्यहम्॥
ॐ वज्र-नखाय विद्महे, तीक्ष्ण-द्रंष्टाय धीमहि।
तन्नो नारसिंह: प्रचोदयात्।।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर के मेन गेट के सामने नहीं होनी चाहिए ये 5 चीजें, जीवन में आएंगी समस्याएं, लगेगा वास्तु दोष














