मूलांक 2 वालों के लिए कैसा होगा आज का दिन? बन रहा 'लक्ष्मी योग'

जिस तरह वैदिक ज्योतिष का व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व है उसी प्रकार ज्योतिष के एक दूसरे विषय अंक ज्योतिष का हमारे जीवन में विशेष महत्व है. आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से आज का दिन मूलांक 2 के जातक के लिए कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मूलांक 2 वालों की खुलेगी किस्मत या बिगाड़ेगा काम? जानें 13 अप्रैल का पूरा लेखा जोखा
AI

Numerology Horoscope 13th April 2026:  अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो 13 अप्रैल का दिन आपके लिए बड़ा दिलचस्प होने वाला है. चंद्रमा और मंगल की जुगलबंदी आज आपके जीवन में 'लक्ष्मी योग' बना रही है, लेकिन सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी. क्या आज धन बरसेगा या लापरवाही भारी पड़ेगी? जानने के लिए पढ़ें आज का अंक राशिफल. अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा है और आज की तारीख का योग 9 (मंगल) बन रहा है. जब शीतल चंद्रमा और गर्म मिजाज मंगल मिलते हैं, तो ज्योतिष में इसे 'लक्ष्मी योग' कहा जाता है, यानी पैसा आने के रास्ते तो खुलेंगे, लेकिन मन की चंचलता खेल बिगाड़ भी सकती है. आज का दिन आपको ऊंचाइयों पर ले जा सकता है, बस आपको अपने जोश और होश के बीच बैलेंस बनाकर चलना होगा.

क्या है अंक ज्योतिष

जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 2,11, 20 और 29 तारीख को हुआ है तो ऐसे जातकों का मूलांक 2 होता है. दिनांक 13 अप्रैल 2026 जिसका मूलांक 9 होता है. अंक 2 अंक ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है और अंक 9 मंगल का प्रतिनिधित्व करता है. मंगल और चंद्रमा मिलकर व्यक्ति के जीवन में लक्ष्मी योग बनाते हैं. आइए जानते हैं की 13 अप्रैल 2026 का दिन मूलांक 2 वाले जातकों के जीवन का कैसा होने वाला है.

  • करियर : अधिक ऊर्जा की वजह से काम में लापरवाही कर सकते हैं, जिसकी वजह से व्यापार की गति थम सकती है. ऑफिस में साथियों के द्वारा सहयोग का वातावरण बनेगा, किसी नई डील में शामिल हो सकते हैं.
  • फाइनेंस : आय और व्यय की स्थिति सामान्य रहेगी. खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है. जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आपको दिक्कत में डाल सकते हैं, इसलिए सोच समझकर निवेश करें. शेयर बाजार के निवेश से बचें.
  • लव/पर्सनल लाइफ : पत्नी और प्रेमिका के साथ लगाव बढ़ेगा, रिश्ते मजबूत होंगे. अधिक बोलने की वजह से यदि किसी तरह से गलतफहमी बनती है, तो उसे आपसी बातचीत से दूर करके मानसिक तनाव से बचें.
  • शुभ अंक - 6
  • शुभ रंग - आसमानी और नीला.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Pakistan में शांति वार्ता सिर्फ बहाना, महायुद्ध अगला मुहाना? | Donald Trump