Mulank 1 Numerology: कमाल की लीडरशिप लिए होते हैं मूलांक 01 वाले लोग, जानें इनकी सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी

Mulank 1 Personality: किसी भी महीने की 01, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों को अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक 01 वाला व्यक्ति कहा जाता है. सूर्य से प्रभावित रहने वाले ऐसे व्यक्तियों का आखिर कैसा होता है स्वभाव? मूलांक 01 के गुण-अवगुण, ताकत-कमजोरी और इनका लकी नंबर जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mulank 1: मूलांक 1 का स्वभाव कैसा होता है?
NDTV

Mulank 1 Wale Log Kaise Hote Hain: अंक ज्योतिष में मूलांक 01 को बहुत सफल नंबर माना गया है. इस अंक से जुड़े लोग प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य से शासित होते हैं. जिन लोगों का जन्म की तारीख 1, 10, 19 और 28 होती है, वे सभी मूलांक 01 से जुड़े होते हैं. ऐसे जातकों में कमाल की लीडरशिप होती है और ये लोग जन्म से ही स्वतंत्र विचार के नेतृत्व करने वाले और निडर होते है. मूलांक 01 वालों में स्वाभिमान कूट-कूट कर भरा होता है. ऐसा जातक अक्सर आपको आत्मनिर्भर देखने को मिलेगा. चूंकि मूलांक 01 वालों को नेतृत्व करना पसंद होता है, इसलिए ये कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति के अधीन रहकर काम करना बिल्कुल नहीं पसंद करते हैं. आइए मूलांक 01 वालों के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

मूलांक 1 की कमजोरी 

मूलांक 1 वालों में कई बार जरूरत से ज्यादा स्वाभिमान आ जाता है, जो कि धीरे-धीरे अभिमान में बदल जाता है. कई बार मूलांक 1 वाले लोग अभिमान में आकर गलत निर्णय ले लेते है. धन को खर्च करते समय ये लोग ज्यादा सोचते नहीं हैं और इनकी यही कमी इनके आर्थिक असंतुलन का कारण बनती है. धन का जोखिम अक्सर इन्हें नुकसान पहुंचाता है. 

मूलांक 1 की ताकत

मूलांक 1 वाले लोगों में आत्मविश्वास खूब होता है और ये अपने नेतृत्व क्षमता के बल पर अक्सर बड़े पदों पर आसीन होते हैं और अपने करियर-कारोबार में मनचाही सफलता को प्राप्त करते हैं. मूलांक 01 वाले काफी ऊर्जावान और स्वाभिमानी व्यक्ति होते हैं. मूलांक 01 वालों को समाज में उच्च पद प्राप्त होता है. 

मूलांक 1 वालों के शुभ तिथियां 

मूलांक 1 वालों के लिए किसी भी काम में सफलता को पाने के लिए 01, 10, 19 और 28 तारीख को चयन करना चाहिए. ये तारीखें मूलांक 01 वालों के लिए बेहद लकी साबित होती हैं. हालांकि इनके लिए 2, 4 और 7 तारीखें भी मनचाहा फल देने वाली साबित होती हैं. 

मूलांक 1 वालों का शुभ दिन 

मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह का रविवार और सोमवार का दिन बेहद शुभ रहता है. ऐसे में इन्हें प्रमुख कार्यों को इसी दिन करने का प्रयास करना चाहिए. अगर ये दोनों दिन किसी भी महीने में 01, 10, 19 और 28 तारीख को पड़े तो गुडलक और भी ज्यादा बढ़ जाता है. 

मूलांक 1 का लकी कलर

मूलांक 1 वालों के लिए लकी करल लाल, पीला और नारंगी माना जाता है. यह रंग सूर्य का रंग होता है। ऐसे में इन जातकों को अपने पास इस रंग का एक रुमाल हमेशा अपने पास रखना चाहिए.

Advertisement

मूलांक 1 वालों के लिए उपाय 

मूलांक 1 वालों को स्वाभिमान को अभिमान में बदलने से बचना चाहिए तथा अपनी जिद को चलाने और दूसरों की सलाह को इग्नोर करने से बचना चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Vs Israel-America War: ईरान पर हमले के बाद ट्रंप का पहला बड़ा बयान, भरी ये हुंकार!
Topics mentioned in this article