Morning Astro Tips: सुबह आंख खुलने पर कर सकते हैं ये काम, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Morning Astro Tips: हिंदू धर्म शास्त्रो के मुताबिक सुबह उठकर विशेष मंत्रों का उच्चारण करना शुभ होता है. आइए जानते हैं कि सुबह आंख खुलने पर किन कामों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 24 mins
Morning Astro Tips: सुबह उठकर सबसे पहले किए जाते हैं ये काम.

Morning Astro Tips: हिंदू धर्म शास्त्रों और ज्योतिष शास्त्र में दिन को शुभ बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, इन्हीं में से एक है मंत्रोच्चार. कहा जाता है कि सुबह आंख खुलते ही अगर इन मंत्रों का उच्चारण किया जाए तो जीवन की सभी समास्याएं खत्म हो जाती है. शास्त्रों में कहा गया है कि मंत्रों में बहुत ताकत होती है. मंत्र जाप ईश्वर से संपर्क साधने का सबसे सरल तरीका है. शास्त्रों के अनुसार ऐसे मंत्र हैं जिनका रोजाना सुबह उठने के बाद जाप करने पर तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं.

सुबह उठकर सबसे पहले क्या करें

मंत्र न सिर्फ मानसिक शांति देते हैं बल्कि इंद्रियों पर काबू पाने की क्षमता में भी वृद्धि करते हैं. सवेरे आंख खुलते ही कुछ खास मंत्रों का उच्चारण करने से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक लाभ होता है.

कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम् - रोजाना सुबह आंखे खोलते ही सबसे पहले हथेलियों के दर्शन कर इस मंत्र का जाप करें. इससे मां लक्ष्मी के साथ देवी सरस्वती और ब्रह्मा जी का आशीर्वाद प्रदान करता है.

Advertisement

समुद्रवसने देवि पर्वतस्तनमंडले, विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्श क्षमस्व में - भूमि(जमीन) प्रतिदिन छोटे-बड़े बोझ का भार झेलती है. भूमि से ही मनुष्य को अनाज, पानी जैसी अनेक वस्तुएं मिलती हैं. सवेरे उठकर इस मंत्र का जाप करते हुए भूमिवंदन करें. इससे अन्न, धन की कमी नहीं होती.

Advertisement

Kaal Bhairav Jayanti 2022: काल भैरव जयंती है आज, जानिए इस दिन क्या करने से काल भैरव की हमेशा रहती है कृपा

Advertisement

गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति, नर्मदे सिन्धु कावेरि जल स्मिन्सन्निधिं कुरु - हिंदू धर्म में नदियों को मां दर्जा दिया है. हर दिन स्नान करते वक्त इस मंत्र का जाप करने से मन प्रसन्न रहता है, शरीर से नकारात्मकता दूर होती है.

Advertisement

सर्वमंगल मांगल्यै शिव सवार्थ साधिक, शरण्ये त्रयम्बके गौरि नरायणि नमोस्तुते - ये मंत्र शक्ति यानी देवी दुर्गा को समर्पित है. कहते हैं रोजाना घर से निकलने पर इस मंत्र का जाप करने से हर कार्य में कामयाबी मिलती है.

ओम गं ऋणहर्तायै नमः अथवा ओम छिन्दी छिन्दी वरैण्यम् स्वाहा - गणपति को प्रसन्न करने के लिए रोजाना इस मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि गणपति जी की कृपा से हर संकट दूर होता है.

ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरांतकारी भानु: शशि भूमि सुतो बुधश्च
गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु

अर्थ- ब्रह्मा, विष्णु और शिव भगवान, सूर्य, चंद्रमा, भूमि सुत यानी मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु सभी ग्रहों की शांति करें

Kaal Bhairav Jayanti 2022: शनि-राहु के दोष को दूर करने के लिए खास है काल भैरव जयंती, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

यह नौ ग्रहों को शांत करने और आपके अनुकूल बनाने के लिए पढ़ सकते हैं. रोज सुबह इस मंत्र का पाठ करने से आपको निश्चित ही शांति मिलेगी.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Pahalgam Terror Attack: क्यों खास है बैसरन घाटी? जहां लाखों सैलानी हर साल जाते हैं | NDTV India