Mesh Sankranti 2026: मेष राशि में ग्रहों के राजा सूर्यदेव ने किया प्रवेश, सिंह समेत इन 3 राशियों को होगा तगड़ा लाभ, दूर होंगी परेशानियां

Surya Gochar Rashifal: सूर्य गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा. लेकिन इनमें से 3 राशियों के लिए सूर्य गोचर काफी शुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं इन 3 राशियों के बारे में....

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सूर्य गोचर 2026
AI

Sun Transit 2026 Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह निश्चित काल के बाद अपनी चाल परिवर्तन करता है. इस चाल परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है. किसी के लिए ये प्रभाव शुभ होता है तो, कुछ लोगों को अशुभ परिणाम देखने को मिलते हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार आज यानी 14 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर ग्रहों के राजा यानी सूर्यदेव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर गए हैं. इसे मेष संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है. सूर्य गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा. लेकिन इनमें से 3 राशियों के लिए सूर्य गोचर काफी शुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं इन 3 राशियों के बारे में....

यह भी पढ़ें: खरमास खत्म आज: 14 अप्रैल के बाद शुरू होंगे विवाह, देखें सालभर में शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट

1. मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर काफी ज्यादा लाभदायक माना जा रहा है. इससे इनके जीवन की नकारात्मकता दूर होगी और सकारात्मकता का वास होगा. कार्यक्षेत्र के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा. ऑफिस में बॉस से आपकी तारीफ हो सकती है. साथ ही कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती हैं जिन्हें निभाने में आपको पूरी सफलता मिलेगी. इसके अलावा जो लोग नौकरी तलाश रहे हैं उन्हें नया जॉब ऑफर आ सकता है.

2. सिंह राशि

मेष राशि में सूर्य गोचर सिंह राशि के लोगों के लिए लाभदायक माना जा रहा है. अगर पिछले दिनों में आपके काम में किसी तरह की परेशानी आ रही है तो अब उससे छुटकारा मिल सकता है. नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है और तरक्की के भी योग बनेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और सैलरी में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. निवेश करने के लिए भी समय अच्छा माना जा रहा है, आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

3. धनु राशि

धनु राशि के लिए सूर्यदेव का चाल परिवर्तन जबरदस्त फायदा करा सकता है. अगर कोई परेशानी बहुत दिनों से चल रही है तो उससे छुटकारा मिल सकता है. अटके हुए काम पूरे होंगे और सफलता मिलेगी. इस समय आप किसी बड़ी संपत्ति या वाहन के मालिक बन सकते हैं. बिजनेस कर रहे लोगों को नई डील मिल सकती है जिससे अच्छा फायदा हो सकता है. पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा.

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | सम्राट आए, अपराधी थर-थर कांपे! परमाणु पर डील होगी या जंग?
Topics mentioned in this article