हथेली पर बना है आधा चांद तो म‍िलेगा प्‍यार करने वाला, एस्ट्रोलॉजर से जान‍िए आधे, पूरे या टूटे हुए चांद का मतलब

ज्योतिषाचार्य अरुण पंडित ने हाथ की रेखाओं से आधे चांद की आकृति बनने के बारे में बताया है. जब दोनों हाथों को आपस में जोड़ा जाता है, तो कई लोगों की हथेली पर हृदय रेखा के पास आधे चांद जैसा निशान दिखाई देता है. ज्योतिषाचार्य अरुण पंडित ने अपने वीडियो में इस निशान से जुड़ी कई बातें बताई हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
हाथ पर आधा, पूरा या टूटा हुआ चांद बनने का क्या मतलब होता है? एस्ट्रोलॉजर ने बताया
(Photo Credit: YouTube)

हिंदू धर्म में हाथ की रेखाओं का खास महत्व माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार, हाथ की रेखा व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बता सकती हैं. इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य अरुण पंडित ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने हाथ की रेखाओं से आधे चांद की आकृति बनने के बारे में बताया है. जब दोनों हाथों को आपस में जोड़ा जाता है, तो कई लोगों की हथेली पर हृदय रेखा के पास आधे चांद जैसा निशान दिखाई देता है. ज्योतिषाचार्य अरुण पंडित ने अपने वीडियो में इस निशान से जुड़ी कई बातें बताई हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

लंबा आधा चांद बनने का क्या मतलब है?

ज्योतिषाचार्य बताते हैं, अगर दोनों हाथों को जोड़ने पर लंबा आधा चांद बनता है और यह एक उंगली से दूसरी उंगली तक जाता दिखाई देता है, तो ऐसे लोगों बहुत भावुक और बहुत सरल स्वभाव के होते हैं. ये लोग दूसरों की बात जल्दी मान लेते हैं. अगर कोई इन्हें किसी काम के लिए कहे या दबाव डाले, तो कई बार ये मना नहीं कर पाते.

ऐसे लोग अपने रिश्तों और वादों को बहुत गंभीरता से लेते हैं. अगर इन्होंने किसी से कोई बात कह दी या वादा कर दिया, तो ये हमेशा उसे पूरा करने की कोशिश करते हैं. लेकिन कई बार इनके इसी भावुक स्वभाव का कुछ लोग फायदा भी उठा सकते हैं. 

इस तरह के लोगों को सादा और शांत जीवन पसंद होता है. इन्हें ज्यादा दिखावा करना या बहुत आधुनिक दिखने की कोशिश करना पसंद नहीं होता. ये साफ-सुथरे और अच्छे तरीके से जीवन जीना पसंद करते हैं.

Advertisement

इससे अलग एस्ट्रोलॉजर कहते हैं, ऐसे लोगों को जीवन के शुरुआती वर्षों में कुछ ज्यादा संघर्ष करना पड़ सकता है. करीब 32-33 साल की उम्र तक करियर और जीवन में स्थिरता आने में समय लग सकता है. शादी के शुरुआती समय में भी कुछ परेशानियां आ सकती हैं. लेकिन 34-35 साल की उम्र के बाद स्थिति बेहतर होने लगती है. जीवन में शांति आती है, करियर अच्छा होने लगता है और वैवाहिक जीवन भी बेहतर हो जाता है.

टूटा हुआ आधा चांद क्या बताता है?

अगर हथेली पर बना आधा चांद टूटा हुआ हो या उसके बीच से कोई दूसरी रेखा गुजर रही हो, तो इसे अलग तरह का संकेत माना गया है. ऐसे लोग जीवन में विरोधियों का सामना ज्यादा करते हैं. लोग अक्सर इन्हें पीछे खींचने की कोशिश करते रहते हैं.

Advertisement

इससे अलग ऐसे लोगों को अपनी पुरानी सोच और आदतें बदलना पसंद नहीं होता. यानी इन्हें चेंज पसंद नहीं होता है, जो चीजें जैसे चलती आ रही हैं, ये उन्हें आगे भी वैसे ही रखना पसंद करते हैं. 

वहीं, अगर चांद की रेखा टूटी हुई है तो इसे विचारों में बदलाव और अस्थिरता से भी जोड़ा गया है. यानी ऐसे लोगों का मन और सोच बार-बार बदल रहती है. कभी वे एक काम करने का फैसला करते हैं और कुछ समय बाद दूसरा काम करने लगते हैं.

छोटा आधा चांद बनने का क्या मतलब है?

अगर दोनों हाथों को जोड़ने पर छोटा आधा चांद बनता है, तो ऐसे लोग अपने फैसलों पर मजबूत रहते हैं. इन्हें किसी बात के लिए मनाना आसान नहीं होता. अगर इन्हें किसी बात पर भरोसा दिलाना है तो सिर्फ कहने से काम नहीं चलता. इन्हें सही कारण और सबूत चाहिए होते हैं.

ऐसे लोगों के बारे में एक और दिलचस्प बात ये भी होती है कि ये कई बार अपना पैसा अलग-अलग जगह रख देते हैं. कभी कपड़ों की जेब में, कभी गाड़ी में या कभी घर में ऐसी जगह रख देते हैं जहां बाद में खुद ही भूल जाते हैं.

Advertisement

इससे अलग एस्ट्रोलॉजर बताते हैं, अगर हथेली पर छोटा आधा चांद बना हो और हथेली का रंग गुलाबी या लाल हो, तो इसे शादी के लिए अच्छा संकेत माना गया है. ऐसी मान्यता है कि इन लोगों की शादी अच्छे परिवार में होती है. इन लोगों को प्यार करने वाला और ध्यान रखने वाला जीवनसाथी मिलता है. ऐसे लोग अपने प्यार का इजहार करने में ज्यादा झिझकते नहीं हैं. इसलिए इनका वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहता है.

यहां देखें वीडियो- 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- हाथ पर कलावा कितने दिन तक रखना चाहिए? पुराने कलावे को उतारने के बाद क्या करें, एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय से जानें

Advertisement
Featured Video Of The Day
CJP का ऐलान, क्या है दिल्ली पुलिस का प्लान?

Topics mentioned in this article
Faith