Tuesday Astro Tips: धरतीपुत्र मंगल का आशीर्वाद चाहिए तो मंगलवार को भूलकर भी न करें ये 5 काम

Mangalwar Ka Mahaupay: हिंदू मान्यता के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान जी और मंगल देवता की पूजा करने से जहां शुभ फल की प्राप्ति होती है तो वहीं कुछेक काम को करने पर दोष लगता है. मंगलवार के दिन आखिर कौन से काम करने और कौन से काम नहीं करने चाहिए, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Tuesday Astro Rules: मंगलवार के नियम
NDTV

 Tuesday Astrology Rules: हिंदू धर्म में किसी भी काम को करने से पहले शुभ दिन, समय और शुभ मुहूर्त का विचार किया जाता है. यदि बात करें वार की तो सनातन परंपरा में मंगलवार का दिन चिरंजीवी माने जाने वाले हनुमान जी और भूमिपुत्र मंगल देवता की पूजा के लिए समर्पित है. हिंदू मान्यता के अनुसार इन दोनों ही देवताओं की इस दिन विधि-विधान से साधना-आराधना करने पर जहां शुभ फल प्राप्त होते हैं, वहीं इस दिन कुछेक कार्यों को करने की मनाही है. आइए जानते हैं कि आखिर मंगलवार के दिन शुभ फल को पाने के लिए क्या करना और क्या भूलकर भी नहीं करना चाहिए. 

मंगलवार के दिन भूलकर न करें ये 5 काम 

  1. मंगलवार के दिन क्षौर कर्म यानि बाल, नाखून आदि नहीं कटवाना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन बाल आदि कटवाने से आयु घटती है और कर्ज में बढ़ोत्तरी होती है. मान्यता यह भी है कि इस नियम की अनदेखी करने वाले व्यक्ति को मंगल दोष लगता है, जिसके कारण उसे तमाम तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ता है. 
  2. हिंदू मान्यता के अनुसार मंगलवार का दिन अत्यंत ही पवित्र माना गया है. इस दिन व्यक्ति को भूलकर भी तामसिक चीजों जैसे मांस, मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए और पूरे दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. 
  3. ज्योतिष के अनुसार मंगलवार के दिन व्यक्ति को उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करने से बचना चाहिए. यदि अत्यंत आवश्यक हो तो व्यक्ति को थोड़ा गुड़ खाकर घर से निकलना चाहिए. 
  4. ज्योतिष के अनुसार मंगलवार के दिन व्यक्ति को किसी को धन उधार लेने और देने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इस दिया गया उधार बामुश्किल ही वापस लौटता है. इसी प्रकार इस दिन लिया गया कर्ज बहुत मुश्किल से उतरता है. 
  5. ज्योतिष के अनुसार मंगलवार के दिन व्यक्ति को भूलकर भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए और न ही इस दिन धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची, आरी, आदि खरीदना चाहिए. मंगलवार के दिन कांच का समान भी खरीदने से बचना चाहिए. 

मंगलवार के दिन क्या करें 

  • ज्योतिष के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाना अत्यंत ही शुभ माना गया है. मान्यता है कि बजरंगी की पूजा का यह उपाय सभी बाधाओं को दूर करके सुख-सौभाग्य बढ़ाता है. 
  • मंगलवार के दिन यदि किसी से लिये गये कर्ज की किस्त या मूलधन वापस किया जाए तो शीघ्र ही इससे मुक्ति मिलती है. 
  • मंगलवार के दिन नवग्रहों के सेनापति यानि मंगल देवता का आशीर्वाद पाने के लिए अपने सामर्थ्य के अनुसार लाल मसूर की दाल, गुड़, तांबे का बर्तन आदि दान करना चाहिए.
  • मंगलवार के दिन हनुमान जी और मंगल देवता के मंत्र का अधिक से अधिक जप करना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon: Iran की सीमा पर खड़ी अमेरिकी सेना हमला क्यों नहीं कर रही?