महाशिवरात्रि पर कृतिवासेश्वर महादेव का होता है अद्भुत शृंगार, यहां बहुत कम भक्‍तों को मिलता है दर्शन का सौभाग्य

Krittivaseshwar Mahadev Temple : महाश‍िवरात्र‍ि पर कृतिवासेश्वर महादेव का अद्भुत शृंगार क‍िया जाता है, ज‍िसे दूर दूर से भक्‍त देखने आते हैं. अगर आप भी श‍िव भगवान का दर्शन करने की प्‍लान‍िंग कर रहे हैं तो वाराणसी के इस मंद‍िर में जरूर जाइए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
महाश‍िवरात्र‍ि पर जरूर जाइए कृतिवासेश्वर महादेव मंद‍िर.

Krittivaseshwar mahadev mandir varanasi : सृष्टि की उत्पत्ति और संहार के अधिपति भगवान शिव को माना जाता है. स्वभाव से भोलेनाथ भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होते हैं, तो क्रोध आने पर संहारक रूप धारण करते हैं. आस्था के प्रमुख केंद्र वाराणसी में महादेव के असंख्य स्वरूपों की पूजा होती है, लेकिन इसी पवित्र नगरी में एक ऐसा स्थल भी है. जहां आज तक शिव को उनका पारंपरिक स्थान पूरी तरह वापस नहीं मिल सका है. हम बात कर रहे हैं काशी के प्राचीन और शक्तिशाली मंदिरों में गिने जाने वाले कृतिवासेश्वर महादेव की. यह स्थान धार्मिक आस्था को अपने अंदर संजोए हुए है. कृतिवासेश्वर महादेव को काशी के अत्यंत प्राचीन शिवालयों में माना गया है. मान्यता है कि यह वही स्थान है, जिसका उल्लेख स्कंद पुराण में भी मिलता है. पुराणों के अनुसार, यहीं भगवान शिव ने एक राक्षस का वध कर उसकी चर्म को अपना वस्त्र धारण किया था. इसी कारण उन्हें कृतिवासेश्वर नाम से जाना गया है.

पाताल लोक का रास्‍ता जाता है इस मंद‍िर से, महाशिवरात्र‍ि पर भक्‍त जरूर करें यहां महादेव के दर्शन

यह पौराण‍िक कथा 

वर्तमान में कृतिवासेश्वर महादेव का स्वरूप वाराणसी स्थित आलमगीर मस्जिद के पीछे वाले हिस्से में स्थित है. विवादित स्थिति के कारण यहां दर्शन-पूजन की व्यवस्था सामान्य मंदिरों की तरह सुगम नहीं है. परिणामस्वरूप बहुत कम श्रद्धालुओं को यहां नियमित रूप से दर्शन का अवसर मिल पाता है. स्कंद पुराण में मौजूद पौराणिक कथा की मानें तो गजासुर नाम का एक असुर था, जिसने भगवान ब्रह्मा की कठोर तपस्या करके अपार शक्ति प्राप्त कर ली और काशी के देवताओं और भक्तों सहित तीनों लोकों में आतंक मचाना शुरू कर दिया. गजासुर के अत्याचारों का अंत करने के लिए भगवान शिव स्वयं पृथ्वी पर आए और भीषण युद्ध के बाद त्रिशूल पर लटकाकर उस राक्षस का वध कर दिया, लेकिन भगवान शिव ने गजासुर की विनम्र प्रार्थना को स्वीकार कर लिया और उसकी चर्म को उसके चारों ओर लपेटकर शिवलिंग का रूप धारण कर लिया, जिसकी आज कृतिवासेश्वर महादेव के रूप में पूजा की जाती है.

काशी के 14 शक्तिशाली मंदिरों में से है एक 

इतना ही नहीं, कृतिवासेश्वर महादेव की गिनती काशी के 14 शक्तिशाली मंदिरों में होती है. स्कंद पुराण में मंदिर का जिक्र करते हुए बताया गया है कि ये शिवलिंग भगवान शिव का मस्तक है. भगवान शिव का मस्तक होने की वजह से एक समय मंदिर की ख्याति बहुत थी, लेकिन आक्रमणकारियों के आने के बाद मंदिर को खंडित करने का काम किया और प्राचीन शिवलिंग को तोड़ा गया. मंदिर की आस्था और भगवान शिव के आशीर्वाद को बरकरार रखने के लिए हिंदू समुदाय के लोगों ने एक नए शिवलिंग की स्थापना की, जिसकी पूजा आज तक होती आ रही है.

महाशिवरात्रि पर होता है अद्भुत शृंगार

सावन और महाशिवरात्रि के मौके पर कृतिवासेश्वर महादेव का अद्भुत शृंगार होता है, लेकिन वहां तक पहुंचने वाले भक्तों की संख्या बहुत कम है. मंदिर के स्थान को वापस पाने के लिए कोर्ट में मामला लंबित है और यही वजह है. कि बहुत कम ही भक्त मंदिर तक पहुंच पाते है.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Sunita Ahuja से विवाद पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी, राजनीति छोड़ने पर भी बोले! | NDTV India
Topics mentioned in this article