Rashi Ke Anusar Mahashivratri Ki Puja: हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा के लिए किसी भी मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के रूप में जाना जाता है. यह तिथि भगवान शिव के पूजा के लिए समर्पित होती है, लेकिन इस पावन तिथि का महत्व तब और बढ़ जाता है, जब यह फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष में पड़ती है और महाशिवरात्रि कहलाती है. शिव के साधक इस पुण्यदायी तिथि का पूरे साल इंतजार करते हैं. हिंदू मान्यता के अनुसार यदि महाशिवरात्रि के पावन मौके पर व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार ज्योतिर्लिंग का दर्शन और पूजन करे तो देवों के देव महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए किस ज्योतिर्लिंग की साधना-आराधना और दर्शन फलदायी रहने वाला है.
मेष : मेष राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर यदि संभव हो तो भगवान सोमनाथ के दर्शन या फिर उनका अपने घर में पूजन करना चाहिए.
वृषभ: वृषभ राशि वालों के सुख-सौभाग्य को पाने के लिए महाशिवरात्रि पर द्वादश ज्योतिर्लिंग में से मल्लिकार्जुन भगवान की पूजा करनी चाहिए.
मिथुन: बुध की राशि मिथुन वालों को यदि संभव हो तो उज्जयिनी स्थित महाकाल के दर्शन और पूजन करना चाहिए अथवा घर में ही उनके मंत्रों का जप करना चाहिए.
कर्क: कर्क राशि वालों को ओंकारेश्वर भगवान की विशेष पूजा और यदि संभव हो दर्शन भी महाशिवरात्रि के मौके पर करना चाहिए.
Mahashivratri 2026: कब है महाशिवरात्रि, जानें चार प्रहर की पूजा से लेकर पारण तक का शुभ मुहूर्त
सिंह: सिंह राशि वालों को शिव की पावन रात्रि यानि महाशिवरात्रि पर झारखंड स्थित बाबा वैद्यनाथ का दर्शन और पूजन करना चाहिए.
कन्या: कन्या राशि वालों को महाशिवरात्रि पर यदि संभव हो तो भगवान महाराष्ट्र स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का दर्शन और पूजन करना चाहिए.
तुला: तुला राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि पर तमिलनाडु स्थित रामेश्वरम् ज्योतिर्लिंग की पूजा अत्यंत ही शुभ और फलदायी मानी गई है.
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को यदि संभव हो तो महाशिवरात्रि पर गुजरात स्थित नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन और पूजन करना चाहिए.
धनु: धनु राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी स्थित बाबा विश्वनाथ का दर्शन और पूजन करना चाहिए.
मकर: शनि की राशि मकर वालों के लिए महाशिवरात्रि पर नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन या फिर उसका पूजन फलदायी रहेगा.
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए उत्तराखंड स्थित बाबा केदारनाथ की पूजा करनी चाहिए.
मीन: मीन राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि पर महाराष्ट्र स्थित घृष्णेश्वर ज्योर्तिलिंग का पूजन एवं दर्शन अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना गया है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)














