- बुध-शुक्र की युति से बनेगा महालक्ष्मी योग.
- वृषभ राशि में बनेगा महालक्ष्मी योग.
- महालक्ष्मी योग इन राशियों के लिए है खास.
Mahalaxmi Yoga: ज्योतिष (Astrology) के अनुसार जब ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो ग्रहों की युति होती है. ग्रहों की युति का असर सभी राशियों पर होता है. हलांकि इस दौरान ग्रह किसी राशि पर खास असर डालते हैं, जबकि कुछ राशियां इससे कम प्रभावित होती हैं. शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ (Taurus) में प्रवेश करने वाले हैं. इस राशि में पहले से ही बुध देव (Budh Dev) विराजमान हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि बुध और शुक्र (Shukra) की युति से महालक्ष्मी योग बनेगा. ज्योतिष में शुक्र को विलासिता, धन, रोमांस और ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है. वहीं बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, संवाद और के कारण माना जाते हैं. 18 जून को बनने वाले महालक्ष्मी योग (Mahalaxmi Yoga) से कुछ राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा.
महालक्ष्मी योग इन 4 राशियों के लिए है खास | Mahalaxmi Yoga is special for these 4 zodiac signs
वृश्चिक (Scorpio)- इस राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी योग (Mahalaxmi Yoga) शुभ साबित हो सकता है. इस योग के प्रभाव से आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही बिजनेस में आर्थिक लाभ हो सकता है. इसके अलावा इस राशि के जातकों का दांपत्य जीवन (Married Life) या लव लाइफ शानदार रहने वाला है. जीवन में खुशहाली आएगी. दोस्तों का साथ मिलेगा. पार्टनर का साथ मिलेगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सिंह (Leo)- ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार इस राशि से संबंधित जातकों की कुंडली के 10वें भाव में महालक्ष्मी योग का निर्माण होने वाला है. इस योग को शुभ प्रभाव से करियर में उन्नति की प्रबल संभावना है. जो लोग नौकरी की तलाश में लगे हैं, उन्हें ऑफर मिल सकता है. साथ ही बिजनेस में तरक्की हो सकती है. नौकरी करने वाले जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है.
मेष (Aries)- इस राशि के जातकों की कुंडली में महालक्ष्मी योग (Mahalaxmi Yoga) का निर्माण दूसरे भाव में होने वाला है. कुंडली का दूसरा भाव धन और वाणी का माना गया है. ऐसे में इस दौरान अचानक धन लाभ हो सकता है. रुके हुए धन की प्राप्त हो सकती है. साथ ही इस दौरान आर्थिक स्थिति में खास परिवर्तन हो सकता है. यह योग बेहद शुभ साबित होगा.
कर्क (Cancer)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के आय भाव में महालक्ष्मी योग (Mahalaxmi Yoga) का निर्माण होने वाला है. इसलिए आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है. बिजनेस में आर्थिक प्रगति का योग बनेगा. साथ ही व्यापार में कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है. इसके अलावा इस दौरान मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
ये 5 बुरी आदतें बनाती हैं हड्डियों को कमजोर, आज से ही करना छोड़ दें ये काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं