Lunar Eclipse 2022: देव दीपावली पर लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, इस दिन भूल से भी ना करें ये काम

Lunar Eclipse 2022 Date: इस साल का आखरी चंद्र ग्रहण देव दीपावली पर यानी 8 नवंबर को लगने जा रहा है. जानकार बता रहे हैं कि इस ग्रहण के दौरान कुछ कार्य नहीं करने चाहिए. आइए जानते हैं ग्रहण का सूतक काल और जरूरी बातें.

Advertisement
Read Time: 24 mins
Lunar Eclipse 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को रखना होता है विशेष ध्यान.

Lunar Eclipse 2022 date and Time in India: इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण देव दीपावली के दिन लगने जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल देव दीपावली 08 नवंबर को पड़ रही है. इस दिन कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती भी मनाई जाएगी. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 4 मिनट की है. वहीं भारत में यह चंद्र ग्रहण 2 घंटे 02 मिनट का होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो कि कई मायनों में खास है. हिंदू मान्यताओं में ग्रहण अशुभ माना जाता है. इस दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. हालांकि ग्रहण काल की अवधि में इष्ट मंत्रों का जाप करना शुभ माना गया है. चंद्र ग्रहण के मोक्ष काल के बाद स्नान और दान का विशेष महत्व होता है. इसके अलावा ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं को विशेष सावधानी बरतनी होती है. आइए जानते हैं देव दीपावली और गुरु नानक जयंती पर लगने वाले चंद्र ग्रहण के बारे में.

चंद्र ग्रहण 2022 समय | Chandra Grahan 2022 Time

चंद्र ग्रहण की तारीख- 08 नवंबर, 2022 (कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती) 

ग्रहण शुरू- दोपहर 2:39 बजे

ग्रहण मध्य - शाम 4:29 बजे

सूतक काल आरंभ- सुबह 5:39 बजे

ग्रहण समाप्ति- शाम 6:19 बजे

क्या होता है चंद्र ग्रहण का सूतक काल | Chandra Grahan 2022 Sutak Timing

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण लगने से 09 घंटे पहसे सूतक काल शुरू हो जाता है. सूतक काल के दौरान खाना-पीना, सोना, भगवान की मूर्तियों को छूना आदि कार्य निषेध माने गए हैं. हालांकि बच्चे, बीमार और बूढ़े व्यक्तियों को कुछ छूट रहती है.

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी और दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा 8 नवंबर को, नोट करें समय और जरूरी बातें

Advertisement

गर्भवती महिलाओं के लिए सूतक होता है खास

चंद्र ग्रहण के सूतक काल में गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ कार्य करने की मनाही होती है. इस दौरान गर्भवती महिलाओं को धारदार वस्तुएं जैसे- चाकू, छूरी, ब्लेड का इस्तेमाल करने से बचना होता है.  सूतक काल और ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर में भी रहती हैं. इस दिन गर्भवती महिलाओं को चंद्रमा के सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिए. 

Advertisement


भारत में इन स्थानों पर दिखेगा चंद्र ग्रहण


साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी कई स्थानों पर दिखाई देगा. चन्द्रोदय के पहले ही ग्रहण शुरू हो जाने के कारण खण्ड और खग्रास ग्रहण का आरंभ भारत के किसी भी क्षेत्र से नहीं देखा जा सकेगा. हालांकि भारत के पूर्वी भागों में खंड और खग्रास चंद्र ग्रहण का मोक्ष दिखाई देगा. वहीं भारत के अन्य हिस्सों में खंड चंद्र ग्रहण का ही मोक्ष दिखाई देगा.

Advertisement

Lunar Eclipse 2022 : चंद्र ग्रहण इन 5 राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ, मकर सूतक काल में ना करें ये काम

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

लोक आस्था का पर्व छठ संपन्न, बनारस के घाट से देखें अजय सिंह की रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
BJP ने Rahul Gandhi पर लगाया सांसदों को वेल में जाने के लिए उकसाने का आरोप