हिंदू धर्म में नजर दोष को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं. अगर बनते हुए काम बिगड़ने लगें, तबीयत बिना वजह खराब रहने लगे, सिर में अचानक दर्द हो, आंखें भारी और चढ़ी-चढ़ी महसूस होती हैं, तो इसे नजर दोष से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में नजर उतारने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं. एस्ट्रोलॉजर साक्षी सिंघल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने लाल मिर्च से नजर उतारने का तरीका बताया है. एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, ये तरीका बेहद असरदार है, साथ ही इससे आप ये भी पता कर सकते हैं कि वाकई नजर लगी भी है या नहीं. आइए जानते हैं-
सूखी लाल मिर्च से नजर कैसे उतारें?
- साक्षी सिंघल कहती हैं, इसके लिए 3 सूखी हुई लाल मिर्च लें.
- अब, जिस व्यक्ति की नजर उतारनी है, उसके सिर से लेकर पैरों तक 7 बार लाल मिर्च को घड़ी की दिशा में घुमाएं. ऐसा करते समय ध्यान रखें कि मिर्च शरीर को न छुए और आंखों से दूर रहे.
- इसके बाद इन तीनों सूखी लाल मिर्च को जला दें.
एस्ट्रोलॉजर सलाह देती हैं कि लाल मिर्च को हमेशा घर के बाहर किसी खुली जगह में या फिर घर की छत या बालकनी में ही जलाएं. लाल मिर्च को जलाने से बहुत तेज धुआं हो सकता है, जिससे आपको आंखों में दिक्कत हो सकती है या धसक लग सकती है. इसलिए नजर उतारने के बाद हमेशा किसी खुली जगह में ही मिर्चों को जलाएं.
इस सवाल को लेकर एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, अगर जलाने पर लाल मिर्च से धुआं कम निकले, आवाज न हो या धसक बेहद कम हो, तो समझ जाएं कि उस व्यक्ति को बहुत ज्यादा नजर लगी है. वहीं, अगर जलाने पर धुआ सामान्य निकल रहा है, तेज टीस है तो ये नजर न लगने का संकेत है. ऐसे में अगर आपके घर में भी किसी को नजर लगी है, तो आप ये आसान उपाय कर सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)