भव्य सजावट, दिव्य दर्शन! 22 अप्रैल को खोले जाएंगे केदारनाथ धाम के कपाट, 51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा बाबा का मंदिर

Kedarnath Yatra 2026 Date: 19 अप्रैल से उत्तराखंड की चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है. सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को विधि विधान से खोले गए. इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल सुबह 8:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
केदारनाथ यात्रा 2026

Kedarnath Yatra 2026: 19 अप्रैल से उत्तराखंड की चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है. सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को विधि विधान से खोले गए. इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल सुबह 8:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. कपाट खोले जाने को लेकर सभी तरह की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है. खासकर केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है. बता दें कि केदारनाथ मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2026 Date: जगन्नाथ रथ यात्रा कब से होगी शुरू, जानिए तिथि और महत्व

51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा कैदारनाथ मंदिर

केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं फिर चाहे पैदल मार्ग हो या अन्य जरूरी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, स्वास्थ्य सभी को दुरुस्त किया जा रहा है. केदारनाथ धाम में श्रद्धालु पहुंचने लग गए हैं. इस बार केदारनाथ धाम में करीब 51 क्विंटल फूल लगभग 75 खच्चरों से धाम में पहुंचाया गया है. यह 51 क्विंटल फुल केदारनाथ मंदिर को सजाने के लिए मांगे गए हैं.

ये फूल दिल्ली और पश्चिम बंगाल से आए हैं. इस दौरान केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु मंदिर को सजाने वालों के साथ कर सेवा कर रहे हैं. इस दौरान लोगों का कहना है कि मंदिर को सजाना भी एक तरह से शिव भक्ति ही है या उनका सौभाग्य है कि उनको भगवान के मंदिर को सजाने का मौका मिला है.

गेंदे समेत अलग-अलग रंगों के फूल

केदारनाथ मंदिर को सजाने के लिए गेंदे के अलग-अलग रंगों के फूल है. इसके अलावा मंदिर को सजाने के लिए अन्य तरह के भी फूल मंगाए गए हैं. मंदिर को सजाने के खास मौके पर श्रद्धालु मोबाइल से तस्वीर खींच रहे हैं. सभी अपने परिजनों को वीडियो कॉल के जरिए बाबा के दर्शन करवा रहे हैं. अब सभी श्रद्धालुओं को 22 अप्रैल सुबह 8:00 बजे का इंतजार है जब केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे. इसके बाद 23 अप्रैल को भगवान बद्री विशाल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे.

Advertisement

केदारनाथ धाम के लिए 6 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

अब तक केदारनाथ धाम में 6 लाख 80 हजार 092 श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है. इसके साथ ही कुल मिलाकर 19 लाख 52 हजार 809 श्रद्धालुओं ने चारों धामों में पंजीकरण करवाया है. वहीं, बद्रीनाथ धाम में 575997, गंगोत्री में 343359, यमुनोत्री धाम में 333689 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण करवाया है.

Featured Video Of The Day
Vizhinjam Port: अदाणी ग्रुप के पोर्ट पर 'कतार' में दुनिया, समुद्री कारोबार का चैंपियन बनेगा विझिंजम?
Topics mentioned in this article