Jyeshtha Amavasya 2024: हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि बहुत विशेष मानी जाती है. इस दिन स्नान-दान और पितरों का तर्पण करने का विशेष महत्व होता है. साथ ही, भगवान शिव के साथ ही श्री हरी और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है. इस बार ज्येष्ठ माह में पड़ने वाली अमावस्या बहुत खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन शनि जयंती (Shani Jayanti), धृत योग और शिव वास का महा संयोग बनने जा रहा है. ऐसे में किन राशि (Zodiac Signs) के जातकों को इसका फायदा होगा जानिए यहां.
शुक्र का कुंडली के चौथे भाव में प्रभाव कैसा होता है, यहां जानिए कुछ खास बातें
कब मनाई जाएगी ज्येष्ठ अमावस्या
ज्येष्ठ अमावस्या इस बार 6 जून, गुरुवार को पड़ रही है. इसकी तिथि 5 जून को रात 7:54 पर शुरू होगी जोकि 6 जून को शाम 6:07 तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, ज्येष्ठ अमावस्या 6 जून को ही मनाई जाएगी. ज्येष्ठ अमावस्या के साथ ही रोहिणी नक्षत्र भी पड़ेगा और वट सावित्री व्रत, गुरुवार का व्रत, शनि जयंती जैसे शुभ संयोग भी इस दिन पड़ रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मेष राशि - ज्येष्ठ अमावस्या मेष राशि वाले जातकों के लिए शुभ साबित होने वाली है. इस राशि के जातकों को करियर में ऊंचाइयां मिलेंगी, आय के स्रोत खुलेंगे, जीवन में सुख-शांति और समृद्धि भी आएगी.
मिथुन राशि - मिथुन राशि (Gemini) के जातकों के लिए भी ज्येष्ठ अमावस्या से अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है. बिजनेस में लाभ होगा, सेहत दुरुस्त होगी और सफलता के मार्ग खुलेंगे.
कर्क राशि - ज्येष्ठ अमावस्या कर्क राशि वाले जातकों के लिए भी अच्छी मानी जा रही है. कहा जा रहा है कि इन्हें व्यापार में मुनाफा होगा, नौकरी में प्रमोशन के आसार हैं और किसी नए काम की शुरुआत भी इस राशि के लोग कर सकते हैं.
तुला राशि - ज्येष्ठ अमावस्या पर तुला राशि के जातकों को भी शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है. बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं और नई योजनाओं पर आप काम कर सकते हैं.
मकर राशि - ज्येष्ठ अमावस्या मकर राशि (Capricorn) के जातकों के लिए भी बहुत शुभ रहने वाली है. उन्हें काम के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी, आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही लाभ आपको मिलेगा, परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं