Hindu Nav Varsh Wishes: पंचांग के अनुसार हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. इस बार 19 मार्च 2026 से हिंदू नववर्ष का शुभारंभ हो चुका है, जिसके साथ ही विक्रम संवत 2083 का आगमन हुआ है. यह दिन न सिर्फ नए साल की शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि नौ दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि उत्सव की भी शुरुआत करता है. इस दिन का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बेहद खास माना जाता है.
पौराणिक महत्व
मान्यता है कि सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन सृष्टि की रचना शुरू की थी. इसके अलावा, यह भी कहा जाता है कि भगवान राम का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था. इसी वजह से यह दिन नई शुरुआत, सकारात्मक ऊर्जा और शुभ संकल्पों का प्रतीक माना जाता है.
अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
इस खास अवसर पर अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को ये खूबसूरत संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें-
1- नववर्ष का शुभ आगमन आपके जीवन में खुशियों की बहार लेकर आए,
हर दिन सफलता से सजा रहे,
हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं.
2- इस नववर्ष पर मिले आपको गणेश जी का आशीर्वाद,
लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे और जीवन खुशियों से आबाद,
हिंदू नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं.
3- हर सुबह नई उम्मीद जगाए,
हर दोपहर सफलता दिलाए,
हर शाम खुशियों से सजे,
नववर्ष आपका जीवन महकाए.
4- नई किरणों के साथ नया सवेरा आए,
हर दिन आपके लिए खुशियां लाए,
इस नववर्ष पर हर सपना साकार हो.
5- बीते साल की यादें साथ रखें,
नई उम्मीदों के दीप जलाएं,
इस नववर्ष पर हर खुशी मिले.
6- खुशियों का दीप हर घर जले,
सफलता आपके कदम चूमे,
नववर्ष में हर दिन खास बने.
7- इस नववर्ष में आपकी हर इच्छा पूरी हो,
हर दिन खुशियों से भरपूर हो.
8- नई शुरुआत का ये शुभ दिन आपके जीवन में नई उमंग लेकर आए.
9- नव संवत्सर की हर सुबह आपके जीवन में नई रोशनी लेकर आए,
और हर रात सुख-शांति का संदेश दे.
10- इस नववर्ष पर आपके जीवन में सफलता,
समृद्धि और खुशियों की कभी कमी न हो.
11- नए साल की हर किरण आपके सपनों को नई उड़ान दे
और हर पल खुशियों से भर दे.
12- विक्रम संवत 2083 आपके जीवन में सौभाग्य,
स्वास्थ्य और आनंद लेकर आए.
13- हर दिन आपके लिए नई उम्मीद
और नई खुशियों का संदेश लेकर आए,
यही हमारी शुभकामना है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें: Hindu Nav Varsh 2026: इस बार 12 नहीं 13 महीनों का होगा हिंदू नववर्ष! जानिए किन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी?














