Happy Nag Panchami 2022: नाग पंचमी पर दोस्तों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को भेजें ये शानदार शुभकामना संदेश

Happy Nag Panchami 2022: नाग पंचमी आज है. ऐसे में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर आप भी अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और अपने शुभचिंतकों को ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
Happy Nag Panchami 2022: नाग पंचमी पर आप भी अपनों को भेजें ये शुभकामाना संदेश.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नाग पंचमी है आज.
  • नाग पंचमी पर भेजें ये शुभकामना संदेश.
  • नाग पंचमी पर अपनों को इन संदेशों के जरिए कहें हैप्पी नाग पंचमी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Happy Nag Panchami 2022 Wishes: सावन मास की नाग पंचमी 2 अगस्त 2022 को यानी आज है. हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी (Nag Panchami) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी (Nag Panchami 2022) के दिन नाग देवता की पूजा करना बेहद शुभ फलदायी होती है. इस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) के हार के रूप में सुशोभित नाग देवता की पूजा का विधान है. मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से घर-परिवार में सुख-शांति का आगमन होता है. ऐसे में नाग पंचमी के अवसर पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन मेसेज, कोट्स, व्हॉट्सऐप स्टीकर और इमेज के जरिए ये शुभकामनाएं भेजकर उनकी तरक्की और खुशहाली की कामना कर सकते हैं. 


भोले नाथ के प्यारे हैं नाग देवता, करते हैं सभी पूरी मनोकामना
होंगे सब काम पूरे आप सबके, अगर रहे आपकी शुद्ध भावना
नाग पंचमी 2022 की हार्दिक शुभकामाना


शिव मंदिर में जाकर दूध चढ़ाएं
आओ सब मिलकर नाग पंचमी मनाएं
हैप्पी नाग पंचमी 2022

सावन का महीना है, नाग पंचमी का त्यौहार है
जो दिल से महादेव का नाम जपे, उसका बेड़ा पार है
नाग पंचमी 2022 की हार्दिक शुभेच्छा

आपके जीवन में आए, सुख, शांति और लक्ष्मी
शुभ हो आपको इस साल की नागपंचमी
Happy Nag Panchami 2022

देवों के देव महादेव का है आभूषण
भगवान विष्णु का शेषनाग है सिंहासन
अपने फन पर जिसने पृथ्वी को उठाया
उस नाग देवता को मेरा वंदन
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामाना

Nag Panchami 2022: नाग पंचमी है आज, पूजा के दौरान जरूर रखें इन बातों का ध्यान, जानें क्या करें और क्या नहीं

भगवान शिव के गले में नागों का हार होता है
शिव भक्तो के लिए नाग पंचमी एक विशेष त्योहार होता है
नाग पंचमी 2022 की शुभकामाना

Advertisement

नाग पंचमी जब आती है,खुशिया अपार लाती है
नागों की पूजा करते हैं, भगवान शिव का आशीर्वाद पाते है
हैप्पी नाग पंचमी 2022

इस नाग पंचमी पर नाग देवता का आर्शीवाद सदैव बना रहे
जन-जन के जीवन में खुशियों का आवागमन सदैव लगा रहे
नाग पंचमी 2022 की अनंत हार्दिक शुभकामानाएं

Advertisement

Nag Panchami 2022: नाग पंचमी काल सर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए खास, जानें इस दिन क्या करें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा

Featured Video Of The Day
Bihar Election 2025: बाहुबलियों की दिवाली! मुन्ना शुक्ला से अनंत सिंह तक, दिग्गजों की लिस्ट | Bihar
Topics mentioned in this article