Happy Holi 2026 Wishes: रंगों का पावन पर्व होली आज 4 मार्च 2026 को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. यह त्योहार सिर्फ रंग खेलने का अवसर नहीं है, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियों को बांटने का खास दिन भी है. होली का नाम आते ही मन में रंग-बिरंगे गुलाल, हंसी-ठिठोली और स्वादिष्ट पकवानों की तस्वीर उभर आती है. इस दिन लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और नई शुरुआत का संकल्प लेते हैं.
इस साल होली का उत्सव और भी खास माना जा रहा है. 2 मार्च को होलिका दहन के साथ पर्व की शुरुआत हुई. होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन लोग अग्नि में अपनी नकारात्मक सोच और परेशानियों को त्यागकर जीवन में सकारात्मकता लाने की कामना करते हैं. इसके बाद 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने से पूर्णिमा स्नान और दान का महत्व भी बढ़ गया. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय किया गया दान और पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है.
आज 4 मार्च को रंगों की होली खेली जा रही है. बच्चे हों या बड़े, हर कोई रंग और गुलाल के साथ इस त्योहार का आनंद ले रहा है. इसके साथ ही एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. इसी कड़ी में यहां हम भी आपके लिए होली के कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं. इनके जरिए आप अपनों को त्योहार की शुभकामनाएं दे सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
होली की हार्दिक शुभकामनाएं | Happy Holi 2026 Wishes
इस होली के दौरान सारी नकारात्मकता धुल जाए,
आपका जीवन प्रेम और सकारात्मकता के उज्ज्वल रंगों से भर जाए.होली की हार्दिक शुभकामनाएं
होली के रंग आपके घर को खुशियों से और आपके दिल को शांति से भर दें.
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
इस शुभ अवसर पर, ईश्वर आपको स्वास्थ्य, धन और अनंत सुख प्रदान करें.
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
दिलों को मिलाने का मौसम है,
दूरियां मिटाने का मौसम है,
होली का त्यौहार ही ऐसा है,
इन रंगों में डूब जाने का मौसम है.होली की हार्दिक शुभकामनाएं
सूरज की पहली किरण में 7 रंग हो,
बागों में फूलों की खुशबू संग हो,
आप जब भी खोलें अपनी पलकें,
आपके चहरे पर होली का रंग हो.होली की हार्दिक शुभकामनाएं
खुशियों से हो आपकी मुलाकात,
रंगों से भरी रहे हर बात,
इस होली पर मिले आपको,
खुशियों की सौगात.होली की हार्दिक शुभकामनाएं
बड़ों का आशीर्वाद और छोटों का दुलार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार.
कदम-कदम पर खुशियां रहें,
गम से कभी ना हो सामना.
जिंदगी में हर पल खुशियां नसीब हों,
मेरी तरफ से आपको होली की शुभकामना.
खुशियों से ना हो कोई दूरी,
रहे ना कोई ख्वाहिश अधूरी.
रंगो से भरे इस मौसम में,
रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी.होली की हार्दिक शुभकामनाएं
रंगों की यह बौछार आपके जीवन में खुशियों की बहार लेकर आए और आपका हर दिन खुशहाल बनाए.
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
ईश्वर करे यह होली आपके जीवन को नई ऊर्जा और नई उम्मीद से भर दे.
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
होली का यह त्योहार आपके जीवन में सफलता और समृद्धि का नया अध्याय शुरू करे.
होली की हार्दिक शुभकामनाएं














