Hanuman Jayanti 2026: बजरंगबली को प्रिय होते हैं ये 8 प्रसाद, हनुमान जयंती पर लगाएं भोग, दूर हो जाएंगे बड़े संकट

Hanuman Ji Prasad: हनुमान जी को 8 विशेष प्रसाद अत्यंत प्रिय हैं. इन प्रसादों को चढ़ाने से हनुमान जी अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों के बड़े से बड़े संकट दूर हो जाते हैं. ये प्रसाद भक्ति के साथ चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हनुमान जयंती 2026
File Photo

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को मनाया जाएगा. इस अवसर पर श्रीराम भक्त की पूजा का विशेष महत्व है. बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) के अनुसार, हनुमान जी को 8 विशेष प्रसाद अत्यंत प्रिय हैं. इन प्रसादों को चढ़ाने से हनुमान जी अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों के बड़े से बड़े संकट दूर हो जाते हैं. ये प्रसाद भक्ति के साथ चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है. हनुमान जी को अष्ट सिद्धि और नव निधि के दाता माना जाता है. इन्हें प्रसन्न करने के लिए 8 प्रसाद विशेष रूप से चढ़ाए जाते हैं. आइए जानते हैं इन प्रसाद के बारे में...

1. चना और गुड़

हनुमान जी को चना और गुड़ का प्रसाद सबसे अधिक प्रिय है. गुड़ ऊर्जा और चना बल का प्रतीक है. चना-गुड़ चढ़ाने से मंगल दोष शांत होता है और शारीरिक-मानसिक शक्ति बढ़ती है.

2. मीठा पान

बिना तंबाकू वाला मीठा पान का बीड़ा चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. यह प्रसाद हनुमान जी को बहुत भाता है.

यह भी पढ़ें: Hanuman Jayanti Bhajan List 2026: हनुमान जयंती पर सुनें बजरंगबली के ये टॉप 10 भजन, एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट

3. कच्चा नारियल

बिना फोड़े पूरा कच्चा नारियल चढ़ाना चाहिए. इससे अर्जी स्वीकार होती है और इच्छाएं पूरी होती हैं.

4. इमरती

शुद्ध घी में बनी इमरती चढ़ाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं.

5. मोतीचूर के लड्डू

मोतीचूर के लड्डू चढ़ाने से अखिल भक्ति की प्राप्ति होती है.

6. केसर भात

केसर मिलाकर बनाया गया भात चढ़ाने से मंगल दोष दूर होता है और सुख-समृद्धि आती है.

7. रोटी

सादी रोटी या रोट में शुद्ध घी लगाकर चढ़ाने से रोग-बाधा से मुक्ति मिलती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है.

8. पंचमेवा

किशमिश, छुहारा, काजू, मखाना और चिरौंजी मिलाकर बनाया गया पंचमेवा चढ़ाने से सिद्धि पूर्ण होती है.

धार्मिक मान्यता है कि इन प्रसादों को श्रद्धा और भक्ति भाव से चढ़ाने से हनुमान जी भक्तों के संकट हर लेते हैं. खासकर जन्मोत्सव, मंगलवार और शनिवार को इन प्रसादों का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है. हनुमान जन्मोत्सव के दिन इन प्रसादों को चढ़ाकर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, श्रीराम चरितमानस का पाठ करने से विशेष फल प्राप्त होता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
NV Sir Interview | कोचिंग माफियाओं से लेकर शिक्षा मंत्री बनने पर क्या कुछ बोले NV सर?| Munish Devgan
Topics mentioned in this article