Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा पर गुडलक पाना है तो अपनी राशि के अनुसार ही लगाएं भोग?

Rashi Ke Anusar Govardhan Puja: सनातन परंपरा में जिस गोवर्धन पूजा को बेहद शुभ और फलदायी माना गया है, उसे जब आप अपनी राशि के अनुसार करते हैं तो गिरिराज जी की कृपा शीघ्र ही प्राप्त होती है. आज गोवर्धन पूजा पर किस भोग को लगाने से प्रसन्न होंगे भगवान श्री कृष्ण किस मंत्र को जपने से पूरी होगी आपकी मनोकामना, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Govardhan Puja vidhi for 12 zodiac sign: 12 राशियों के लिए गोवर्धन पूजा के उपाय
NDTV

Govardhan Puja 2025 according to 12 zodiac sign: हिंदू धर्म में दिवाली के ठीक बाद की जाने वाली गोवर्धन पूजा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. यह पूजा पूर्णावतार भगवान श्री कृष्ण और उनके प्रतीक माने जाने वाले गिरिराज यानि गोवर्धन महाराज को समर्पित होती है. इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर शुभ मुहूर्त में उनकी पूजा की जाती है और भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार का भोग लगाया जाता है. आज के दिन किस राशि के व्यक्ति को गोवर्धन या फिर कहें अन्नकूट की पूजा किस मंत्र और भोग को लगाकर करनी चाहिए, बता रही हैं जानी-मानी ज्योतिषाचार्या डॉ. नीति शर्मा.  

राशि अनुसार गिरिराज को लगाएं भोग

ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक राशि का अपना स्वामी ग्रह और तत्त्व तत्व होता है. ऐसे में जब इस बात का ध्यान रखते हुए किसी देवता को भोग लगाते हैं तो आपकी कुंडली के ग्रह से जुड़े दोष शांत होते हैं और वर्षभर धन, सुख और समृद्धि बनी रहती है. आइए जानते हैं कि आज आपको गोवर्धन पूजा में किस चीज का भोग लगाना चाहिए और पूजा में किस मंत्र का जप करने से आपकी मनोकामना पूरी होगी. 

मेष राशि (Aries)

स्वामी ग्रह: मंगल
भोग: बेसन के लड्डू, लाल फल (सेब, अनार), और गुड़
लाभ: भूमि लाभ, व्यापारिक उन्नति, शत्रु नाश
विशेष मंत्र: 'ॐ नमो गिरिराजाय नमः' - 11 बार

वृषभ राशि (Taurus)

स्वामी ग्रह: शुक्र
भोग: दही, मक्खन, खीर, मिश्री
लाभ: वैवाहिक जीवन में सुख, भौतिक सुख-संपदा
विशेष उपाय: गिरिराज पर श्वेत पुष्प अर्पित करें

मिथुन राशि (Gemini)

स्वामी ग्रह: बुध
भोग: मूंग की दाल की खिचड़ी, हरी मिठाइयाँ, या पिस्ता बर्फी
लाभ: बुद्धि, वाणी और व्यापार में वृद्धि
विशेष उपाय: गिरिराज को तुलसी पत्र से सजाएं

कर्क राशि (Cancer)

स्वामी ग्रह: चंद्रमा
भोग: दूध, चावल की खीर, सफेद मिष्ठान
लाभ: पारिवारिक सुख, माता का आशीर्वाद, मानसिक शांति
विशेष उपाय: चाँदी का दीप गिरिराज के पास जलाएँ

Advertisement

सिंह राशि (Leo)

स्वामी ग्रह: सूर्य
भोग: गेहूं के लड्डू, गुड़, केसर दूध
लाभ: प्रतिष्ठा, नेतृत्व और सरकारी लाभ
विशेष उपाय: अर्घ्य देते समय सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करें

कन्या राशि (Virgo)

स्वामी ग्रह: बुध
भोग: मूंग दाल हलवा, सूखे मेवे, मिश्री
लाभ: स्वास्थ्य, कार्यक्षमता और निर्णयशक्ति में वृद्धि
विशेष उपाय: पीले पुष्प गिरिराज को अर्पित करें

Advertisement

तुला राशि (Libra)

स्वामी ग्रह: शुक्र
भोग: रबड़ी, मलाई मिठाई, मिश्री दही
लाभ: संबंधों में संतुलन, धन वृद्धि, सौंदर्य और आकर्षण
विशेष उपाय: गुलाब पुष्प से गिरिराज की आरती करें

वृश्चिक राशि (Scorpio)

स्वामी ग्रह: मंगल
भोग: गुड़, बेसन लड्डू, लाल चावल, और शहद
लाभ: बाधा नाश, शक्ति, साहस और विजय
विशेष उपाय: लाल वस्त्र में दीपक रखकर गिरिराज की परिक्रमा करें

Advertisement

धनु राशि (Sagittarius)

स्वामी ग्रह: बृहस्पति
भोग: खिचड़ी, बूंदी लड्डू, चने की दाल
लाभ: गुरु कृपा, ज्ञान, संतान सुख और भाग्य वृद्धि
विशेष उपाय: 'ॐ ब्रह्मणे नमः' कहते हुए गिरिराज पर केसर चढ़ाएं

मकर राशि (Capricorn)

स्वामी ग्रह: शनि
भोग: तिल, तेल से बने पकवान, काला चना
लाभ: कर्म स्थिरता, व्यवसायिक सफलता
विशेष उपाय: शनि यंत्र के पास गिरिराज का भोग लगाएं

Advertisement

कुंभ राशि (Aquarius)

स्वामी ग्रह: शनि
भोग: उड़द की दाल, नीले पुष्प, नारियल
लाभ: पुराने मामलों में सफलता, बाधा मुक्ति
विशेष उपाय: काले तिल जल में बहाकर गिरिराज का नाम जपें

मीन राशि (Pisces)

स्वामी ग्रह: बृहस्पति
भोग: दूध, गुड़, हल्दी चावल, पीले पुष्प
लाभ: पितृ कृपा, मानसिक शांति, धर्म-समृद्धि
विशेष उपाय: गिरिराज की परिक्रमा 7 बार 'ॐ गोवर्धनधारिणे नमः' कहते हुए करें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
CM Yogi का राजनीतिक इस्लाम पर बड़ा बयान, सनातन विरोधियों को दिया अल्टीमेटम | UP News