Ganesh Chaturthi 2024: माना जाता है कि किसी भी शुभ काम को करने से पहले भगवान गणेश का पूजन किया जाता है. गणपति बप्पा की पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि आती है और खुशहाली का वास होता है. हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी मनाई जाती है. इस साल गणेश चतुर्थी 7 सितंबर से शुरू हो रही है और 10 दिनों तक चलने वाला यह गणेशोत्सव आने वाले 17 सितंबर के दिन अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) के साथ खत्म होगी. गणेश चतुर्थी को भारत के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है और खासतौर से महाराष्ट्र में इस त्योहार की रौनक दिखती है. यहां जानिए किस शहर में किस शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurt) में की जा सकती है गणेश चतुर्थी की पूजा.
इस बार 2 दिनों में पड़ रहा है गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त, जानिए 6 या 7 सितंबर कब रखा जाएगा व्रत
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
गणेश चतुर्थी पूजा का शुभ मुहूर्त | Ganesh Chaturthi Puja Shubh Muhurt
हिंदू पंचांग के अनुसार, 7 सितंबर, शनिवार के दिन गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है. भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 6 सितंबर की दोपहर 3 बजकर 1 मिनट से शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 7 सितंबर शाम 5 बजकर 37 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में गणपति बप्पा (Lord Ganesha) की पूजा का एक शुभ मुहूर्त गणेश चतुर्थी के दिन सुबह 11 बजकर 3 मिनट से दोपहर 1 बजकर 33 मिनट तक है.
- शहरे के हिसाब से पुणे में पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:18 बजे से दोपहर 01:47 तक है.
- नई दिल्ली (New Delhi) में सुबह 11:03 से दोपहर 01:34 बजे तक पूजा की जा सकती है.
- चेन्नई में पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10:53 बजे से दोपहर 01:21 बजे के बीच है.
- जयपुर में सुबह 11:09 बजे से 01:40 बजे तक शुभ मुहूर्त है.
- हैदराबाद में सुबह 11:00 बजे से 01:28 बजे तक पूजा की जा सकती है.
- गुरुग्राम में सुबह 11:04 बजे से दोपहर 01:35 बजे तक पूजा की जा सकती है.
- चंडीगढ़ में पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह11:05 बजे से दोपहर 01:36 बजे तक है.
- मुंबई (Mumbai) में सुबह 11:22 बजे से दोपहर 01:51 बजे तक पूजा की जा सकती है.
- बेंगलूरु में पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:04 बजे से दोपहर 01:31 बजे तक है.
- नोएडा में सुबह 11:03 बजे से दोपहर 01:33 बजे तक पूजा की जा सकती है.
- अहमदाबाद में पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:23 बजे से दोपहर 01:52 बजे तक है.
- कोलकाता में सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं