दशहरा पर कब करें वाहन पूजा, गांव-कस्बों में लोग करते हैं अपनी साइकिल की पूजा, जानें शुभ समय और विधि

दशहरा को अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक माना जाता है. विजयादशमी के दिन अलग-अलग परंपराएं हैं. कई जगह रावण दहन होता है, तो कहीं शस्त्र पूजा और वाहन पूजा होती है. यहां जानिए दशहरे पर वाहन पूजा कब करें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दशहरा पर वाहन पूजा कैसे करें
file photo

हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है. इसे विजयादशमी भी कहा जाता है. ये दिन अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का अंत किया था. दशहरे पर रावण दहन किया जाता है और कई जगह शस्त्र पूजा और वाहन पूजा भी की जाती है. अगर, आप भी दशहरे पर वाहन पूजा करते हैं तो यहां जानिए वाहन पूजा का शुभ समय और विधि.

दशहरा वाहन पूजा का शुभ मुहूर्त

दशहरा यानी विजयादशमी पर कई गांवों और कस्बों में लोग अपने वाहनों की पूजा करते हैं जैसे- साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर और अन्य वाहन. मान्यता है कि विजयादशमी पर वाहन की पूजा करने से यात्रा में सुख-समृद्धि और सुरक्षा का आशीर्वाद मिलता है. कई जगह गांव के लोगों के लिए उनकी साइकिल, बाइक, कार या ट्रैक्टर सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि उनकी रोजी-रोटी और तरक्की का माध्यम होते हैं. यही कारण है कि दशहरा के दिन लोग वाहन पूजा करते हैं.

  • दशहरा- 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 1:59 बजे से 2:45 बजे तक
  • अपराह्न पूजा मुहूर्त- दोपहर 1:14 बजे से 3:30 बजे तक

शस्त्र पूजा क्यों की जाती है?

शस्त्र पूजा पुराने समय से चली आ रही है. पहले राजा और सैनिक युद्ध में जाने से पहले अपने हथियारों की पूजा करते थे. ऐसा माना जाता था कि शस्त्रों की पूजा करने से युद्ध में जीत मिलती है. हिंदू धर्म के मुताबिक, शस्त्रों को शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है. इस दिन लोग अपने काम में इस्तेमाल होने वाले औजारों, वाहनों और मशीनों की पूजा भी करते हैं.

शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर को विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक.

यह भी पढ़ें:- Dussehra 2026: रावण दहन कहां देखें? दिल्ली, नोएडा, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में इन जगहों पर देखें दशहरा 

Advertisement

यह भी पढ़ें:- दशहरे पर क्या खरीदें? जानिए दशहरे के दिन किन चीजों की खरीदारी होती है शुभ

Featured Video Of The Day
मुंबई ले जाए जा रहे तीनों शूटर्स को पुलिस ने बीच रास्ते एक गाड़ी में बिठाया
Topics mentioned in this article
Dussehra
Vahan Puja

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं