Navratri and colors : इस बार नवरात्रि 3 अक्तूबर 2024 से शुरू होने वाली है. पूरे नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी. क्योंकि देवी के नौ रूपों का अलग-अलग महत्व होता है. इस दौरान लोग 9 दिन का जगराता रखते हैं, उपवास करते हैं और पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते हैं. पूरे नौ दिन नियम से घरों और पंडालों में सुबह शाम पूजा अर्चना और आरती होती है . आपको बता दें कि नवरात्रि में जैसे 9 रूपों और भोग का महत्व होता है, वैसे ही 9 दिन 9 रंग भी मायने रखता है. ऐसे में आज हम यहां पर नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग से माता की पूजा करनी चाहिए, इसके बारे में बात करेंगे.
नवरात्रि में लगाएं मां दुर्गा के रूपों को अलग-अलग भोग, यहां जानें उन 9 भोग की लिस्ट
नवरात्रि में किस दिन कौन सा रंग पहनें
1- नवरात्रि के पहले दिन आप पूजा में लाल रंग का इस्तेमाल करें. यह माता शैलपुत्री को प्रिय है.
2- दूसरे दिन आपको शाही नीले रंग का वस्त्र का इस्तेमाल करना चाहिए. यह माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय रंग है.
3- वहीं, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा में पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए. इनकी पूजा में आप पीले फूल का इस्तेमाल कर सकती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
4- चौथे दिन आपको स्लेटी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए. कुष्मांडा माता को यह रंग प्रिय है.
5- इसके अलावा मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना में हरे रंग का इस्तेमाल करें. इससे देवी मां बहुत प्रसन्न होती हैं. हरा रंग नया करने के लिए आपको प्रेरित करता है.
6- छठे दिन आप मां कात्यायनी को मीठे पान, लौकी या शहद का भोग लगा सकती हैं और पूजा में नारंगी रंगों का इस्तेमाल करें.
7- सातवें दिन आपको मां की पूजा में सफेद रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए. क्योंकि मां कात्यायनी को बेहद प्रिय है.
8- वहीं, आठवें दिन महागौरी की पूजा में गुलाबी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए. यह उन्हें बहुत प्रिय है.
9- जबकि 9वें दिन सिद्धदात्री देवी की पूजा में आसमानी नीले रंग का इस्तेमाल करें. इससे देवी मां खुश होंगी.
तो इस नवरात्रि 9 दिन आप अलग-अलग रंगों के इस्तेमाल से पूजा करके मां का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं