First Lunar Eclipse of 2026: आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण बस कुछ ही देर में लगने जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली के समयानुसार यह चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे प्रांरभ होकर सायंकाल 06:46 बजे खत्म होगा. हिंदू मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण को अशुभ घटना मानते हुए इसे देखने से लेकर इसमें कुछेक कार्यों को करने की सख्त मनाही है, लेकिन यदि गलती से यह ग्रहण किसी को दिख जाए तो इसके दुष्प्रभाव या फिर कहें दोष से बचने के लिए व्यक्ति को क्या करना चाहिए. आइए ग्रहण दिखने से लगने वाले दोष को दूर करने के सरल सनातनी उपाय को विस्तार से जानते हैं.
स्नान से जुड़ा उपाय
यदि आज गलती से चंद्र ग्रहण दिख जाए तो उससे जुड़े दोष को दूर करने के लिए व्यक्ति को ग्रहण समाप्त होने के बाद सबसे पहले स्नान करना चाहिए. यदि संभव हो तो गंगा नदी जैसे पवित्र जल तीर्थ पर जाकर स्नान करें.
दान से जुड़ा उपाय
ग्रहण से जुड़े दोष को दूर करने के लिए स्नान के साथ दान का करने का भी बहुत महत्व माना गया है. ज्योतिष के अनुसार यदि गलती से चंद्र ग्रहण दिख जाए तो उसके दोष से बचने के लिए व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार किसी जरूरमंद व्यक्ति को चावल, दूध, सफेद वस्त्र, चांदी या धन का दान करना चाहिए. इन चीजों के दान से न सिर्फ चंद्र ग्रहण का दोष दूर होगा बल्कि पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा.
गंगाजल का उपाय
हिंदू मान्यता के अनुसार यदि गती से चंद्र ग्रहण दिख जाए तो उसके दोष को दूर करने के लिए व्यक्ति को स्वयं के उपर गंगा जल छिड़कना चाहिए और इसका पान करना चाहिए. मान्यता है कि इससे तन और मन की शुद्धि होती है. इसी प्रकार चंद्र ग्रहण वाले दिन पूरे घर में भी गंगाजल छिड़कना चाहिए.
शिव पूजा का उपाय
हिंदू मान्यता के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को चंद्र ग्रहण से जुड़ा दोष लग जाए तो उसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए उसे भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र अथवा महामृत्युंजय मंत्र का रुद्राक्ष की माला से अधिक से अधिक जप करना चाहिए.
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण पर आज पूरे दिन रहेगा सूतक, जानें इसमें क्या करें और क्या न करें?
राहु-केतु का उपाय
यदि आपको आज गलती से चंद्र ग्रहण का दोष लग जाए तो आपको उसके दोष से बचने के लिए विशेष रूप से राहु के मंत्र ॐ रां राहवे नमः और केतु के मंत्र ॐ कें केतवे नम: का जप करना चाहिए.
चंद्रमा का उपाय
चंद्र ग्रहण के दोष को दूर करने के लिए आज आपको चंद्र देवता का ध्यान करते हुए उनके मंत्र 'ॐ सों सोमाय नम:' अथवा 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्रमसे नम:' मंत्र का अधिक से अधिक जप करना चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)














