Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि, नोट कर लें पूजा की सामग्री की पूरी लिस्ट

Chaitra Navratri Date: इस साल चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को रामनवमी के साथ समाप्त होगा. इन नौ दिनों तक मां की पूजा के लिए कुछ विशेष पूजा सामग्री की जरूरत होती है. मान्यता है कि सही और पूरी पूजा सामग्री के बिना की गई पूजा अधूरी मानी जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चैत्र नवरात्रि 2026

Chaitra Navratri 2026 Puja Samagri List: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही विशेष महत्व रखता है. नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी भक्त नवरात्रि के दौरान श्रद्धा और भक्ति भाव से मां दुर्गा की आराधना करता है, उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है और माता रानी का आशीर्वाद हमेशा उस पर बना रहता है. इस साल चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को रामनवमी के साथ समाप्त होगा. इन नौ दिनों तक मां की पूजा के लिए कुछ विशेष पूजा सामग्री की जरूरत होती है. मान्यता है कि सही और पूरी पूजा सामग्री के बिना की गई पूजा अधूरी मानी जाती है. ऐसे में नवरात्रि के दौरान किसी भी जरूरी चीज की कमी न हो, इसी के चलते आज हम आपको नवरात्रि की संपूर्ण पूजा सामग्री की लिस्ट बताने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Ram Navami 2026: राम नवमी पर रामचरितमानस की इन चौपाईयों से चमकेगी किस्मत, पूरी होगी हर मनोकामना

नवरात्रि पूजा की पूरी सामग्री लिस्ट

  • मां दुर्गा की तस्वीर या कैलेंडर
  • माता के लिए चौकी
  • श्रृंगार की सामग्री (लाल चुनरी, सिंदूर, महावर (आलता), बिंदी, चूड़ी, इत्र, नेल पॉलिश, मेहंदी, काजल, गजरा, नथ, बिछिया, कंघी, पायल, कान की बाली, रबर बैंड और लिपस्टिक)
  • मिट्टी का बर्तन और जौ
  • तांबे या मिट्टी का कलश
  • आम के पत्ते
  • नारियल
  • रोली और कुमकुम
  • अक्षत (चावल)
  • मातरानी का ध्वज
  • सूखा नारियल 
  • फूल-माला
  • अगरबत्ती और धूप
  • दीपक और घी या तेल
  • पंचमेवा, गुग्गल, लोबान, माचिस
  • पान, सुपारी और लौंग-इलायची
  • फल
  • मिठाई का भोग
  • गंगाजल
  • कपूर
  • आरती थाली

यहां देखिए चैत्र नवरात्रि 2026 का पूरा कैलेंडर

19 मार्च 2026- मां शैलपुत्री
20 मार्च 2026- मां ब्रह्मचारिणी
21 मार्च 2026- मां चंद्रघंटा
22 मार्च 2026- मां कूष्मांडा
23 मार्च 2026- मां स्कंदमाता
24 मार्च 2026- मां कात्यायनी
25 मार्च 2026- मां कालरात्रि
26 मार्च 2026- मां महागौरी (अष्टमी)
27 मार्च 2026- मां सिद्धिदात्री (राम नवमी)

यह भी पढ़ें: Gudi Padwa 2026: कब है गुड़ी पड़वा? यहां जानिए सही तारीख और इस दिन क्या करें, क्या न करें

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Strait of Hormuz के रास्ते LPG Tanker लेकर भारत पहुंचा Nanda Devi जहाज | Shivalik
Topics mentioned in this article