- इस वर्ष चैत्र नवरात्रि पर लग रही है शनि साढ़े साती.
- शनि ढैया से बचने के लिए किए जाते हैं उपाय.
- माना जाता है शनि ढैया से बचाती हैं मां दुर्गा.
Shani Dhaiya: चैत्र नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा का पूजन किया जाता है. इन दिनों में शनि की साढ़े साती या शनि ढैया लगने की भी पूरी संभावना है जिसका कारण शनिवार के दिन से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) को माना जा रहा है. ऐसे में दुर्गा मां की यदि पूरे मन-भाव से पूजा अर्चना की जाए तो शनि ढैया से बचा जा सकता है. बता दें कि इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल, शनिवार (Saturday) से शुरू होकर 11 अप्रैल, सोमवार तक रहेगी.

शनि ढैया के उपाय
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार कुछ राशियों पर शनि ढैया का प्रभाव देखा जा सकता है. इस ढैया को शांत करने के लिए नवरात्रि पर मां दुर्गा की उपासना करने की सलाह दी जाती है. ज्योतिषी के अनुसार धनु, मकर, कुंभ, तुला और मिथुन ऐसी राशियां हैं जिनपर शनि साढ़े साती (Shani Sadhe Sati) का असर हो सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
साढ़े साती से प्रभावित लोगों का पहले दिन नवरात्रि का उपवास रखना शुभ माना जाता है. वहीं, दुर्गा चालीसा (Durga Chalisa) के पाठ को भी साढ़ेसाती से बचने का उपाय कहा गया है. सुबह उठकर साफ कपड़े पहनकर दुर्गा चालीसा का पाठ किया जाता है. इस पाठ को करते समय ध्यानमग्न हुआ जाता है जिससे आसपास की चीजों पर ध्यानकेन्द्रित ना हुआ जा सके और चित्त केवल माता की कृपा में ही लीन हो पाए. दुर्गा चालीसा में देवी दुर्गा (Durga Maa) की शक्ति, द्यालुता और कृपा का विस्तार से वर्णन है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
नवरात्रि पर IRCTC की यात्रियों को सौगात, अब ट्रेन में मिलेगी व्रत की थाली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं