विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Aug 15, 2022

Bhadrapada 2022 Vrat Tyohar: भाद्रपद मास शुरू, इस माह के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट जानें यहां

Bhadrapada 2022 Vrat Tyohar: 12 अगस्त, 2022 से भाद्रपद महीना शुरू हो चुका है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद का महीना भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होता है. इस महीने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सहित कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं.

Read Time: 4 mins
Bhadrapada 2022 Vrat Tyohar: भाद्रपद मास शुरू, इस माह के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट जानें यहां
Bhadrapada 2022 Vrat Tyohar: भाद्रपद मास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सहित कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं.

Bhadrapada 2022 Vrat Tyohar List: 12 अगस्त से भाद्रपद मास की शुरुआत हो चुकी है, जो कि 10 सितंबर तक रहने वाला है. हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद छठा, जबकि चातुर्मास का दूसरा महीना होता है. हिंदू धर्म में भद्रपद मास (Bhadrapada 2022) को खास महत्व दिया जाता है. दरअसल जिस प्रकार सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, उसी तरह भाद्रपद (Bhadrapada) भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishana) को समर्पित माना गया है. इसी महीने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2022) का उत्वस मनाया जाता है. इस महीने इस महीने पति की लंबी आयु के लिए हरितालिका तीज का व्रत (Haritalika Teej Vrat 2022) रखा जाता है. इसके अलावा इस महीने गणेश चतुर्थी, राधा अष्टमी, अनंत चतुर्दशी, भाद्रपद अमावस्या, प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि जैसे अन्य प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ते हैं. आइए जानते हैं कि भाद्रपद मास में कौन से कौन से व्रत-त्योहार कब-कब पड़ने वाले हैं.

भाद्रपद 2022 व्रत-त्योहार लिस्ट | Bhadrapada 2022 Vrat Tyohar List

  • 12 अगस्त 2022, शुक्रवार- भाद्रपद कृप्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि
  • 14 अगस्त 2022, रविवार- कजरी तीज, कजली तीज, बूढ़ी तीज
  • 15 अगस्त 2022, सोमवार- बहुला चतुर्थी व्रत, संकष्टी चतुर्थी व्रत
  • 17 अगस्त 2022, बुधवार- सूर्य सिंह संक्रांति
  • 18 अगस्त 2022, बृहस्पतिवार- श्री​कृष्ण जन्माष्टमी
  • 23 अगस्त 2022, मंगलवार- अजा एकादशी
  • 24 अगस्त 2022, बुधवार- मासिक प्रदोष व्रत
  • 25 अगस्त 2022, गुरुवार- मासिक शिवरात्रि
  • 27 अगस्त 2022, शनिवार- भाद्रपद अमावस्या
  • 28 अगस्त 2022, रविवार- भाद्रपद शुक्ल पक्ष प्रारंभ
  • 30 अगस्त 2022, मंगलवार- हरतालिका तीज
  • 31 अगस्त 2022, बुधवार- गणेश चतुर्थी
  • 01​ सितंबर 2022, बृहस्पतिवार- ऋषि पंचमी
  • 04 सितंबर 2022, रविवार- राधा अष्टमी
  • 06 सितंबर 2022, मंगलवार- परिवर्तिनी एकादशी
  • 08 सितंबर 2022, गुरुवार- प्रदोष व्रत, ओणम
  • 09 सितंबर 2022, शुक्रवार- अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन
  • 10 सितंबर 2022, शनिवार- भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, पितृ पक्ष प्रारंभ

Bhadrapada Sankashti Chaturthi 2022 : संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज, यहां जानें शुभ शुभ मुहूर्त और योग

अजा एकादशी व्रत 2022 | Aja Ekadashi 2022 Date

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी (Aja Ekadashi 2022) का व्रत रखा जाता है. इस बार अजा एकादशी का व्रत 23 अगस्त, मंगलवार को रखा जाएगा. धार्मिक दृष्टिकोण के अजा एकादशी का व्रत बेहद खास होता है. मान्यता है कि इसका व्रत रखने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2022 | Krishna Janmashtami 2022 Date

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था. भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देश में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाता है. इस दिन भक्त व्रत रखकर पूरे विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं. इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 18 अगस्त को मनाई जाएगी.

Karwa Chauth 2022: इस साल बेहद शुभ मुहूर्त में मनाया जाएगा करवा चौथ, यहां जानें व्रत की तिथि और महत्व

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Vinayaka Chaturthi 2024: जानिए कब है विनायक चतुर्थी, इस तरह करें गणपति पूजा
Bhadrapada 2022 Vrat Tyohar: भाद्रपद मास शुरू, इस माह के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट जानें यहां
नरसिंह जयंती से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, जानिए इस सप्ताह आ रहे हैं कौन-कौनसे व्रत और त्योहार
Next Article
नरसिंह जयंती से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, जानिए इस सप्ताह आ रहे हैं कौन-कौनसे व्रत और त्योहार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;