Anant Chaturdashi 2026: कब है अनंत चतुर्दशी? जानें गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Anant Chaturdashi Date 2026: अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन गणेश विसर्जन होगा. आचार्य मदन मोहन से जानें पूजा, विसर्जन के शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व. साथ ही कहा कि अनंत चतुर्दशी पूजा मुहूर्त: सुबह 6:11 बजे से 11:06 बजे तक है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अनंत चतुर्दशी का पर्व भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप और गणेश विसर्जन से जुड़ा है
ndtv

अनंत चतुर्दशी का पर्व भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप और गणेश विसर्जन से जुड़ा है. इस दिन भक्त विधि-विधान से पूजा करने के साथ गणपति बप्पा को विदाई देते हैं. धार्मिक मान्यता है कि गणेश जी विसर्जन के समय परिवार के दुख-दर्द और बाधाएं अपने साथ ले जाते हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस दिन पूजा और विसर्जन के शुभ समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

25 सितंबर को मनाई जाएगी अनंत चतुर्दशी

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 24 सितंबर की रात 11 बजकर 18 मिनट से शुरू होगी और 25 सितंबर की रात 11 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार, अनंत चतुर्दशी का पर्व 25 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा. इसी दिन गणेश विसर्जन भी किया जाएगा. अनंत चतुर्दशी पूजा मुहूर्त: सुबह 6:11 बजे से 11:06 बजे तक है.

ये भी देखें: घर बैठे करें बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन

गणेश विसर्जन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि गणेश विसर्जन के लिए दिन में कई शुभ समय रहेंगे.

सुबह 6:11 से 10:42 बजे तक
दोपहर 12:13 से 1:43 बजे तक
शाम 4:44 से 6:14 बजे तक
रात 9:14 से 10:43 बजे तक
रात 12:13 से सुबह 4:42 बजे तक

यह भी पढ़ें: पिठोरी अमावस्या कब है, 10 या 11 सितंबर? जानें सही तिथि और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

ये मुहूर्त भी रहेंगे शुभ

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:35 से 5:23 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:48 से दोपहर 12:37 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:13 से 3:01 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:14 से 6:38 बजे तक
रवि योग: सुबह 6:11 से 11:22 बजे तक

Advertisement

गणेश विसर्जन का क्या है धार्मिक महत्व?

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान भक्त भगवान गणेश को घर में प्रिय अतिथि के रूप में रखते हैं. करीब दस दिनों तक उनकी पूजा-अर्चना की जाती है और मोदक, फल समेत अन्य चीजों का भोग लगाया -जाता है. ऐसी मान्यता है कि गणपति भक्तों को सुख-समृद्धि और शुभता का आशीर्वाद देते हैं. अनंत चतुर्दशी पर पूरे सम्मान के साथ उनका विसर्जन कर उन्हें विदाई दी जाती है.

यह भी पढ़ें: आज रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत, यहां पढ़ें शिव पूजा की विधि और जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Advertisement
Featured Video Of The Day
5 मंजिल, 56 साल पुरानी नींव और एक गलत खुदाई... AI समझे कैसे ढही इमारत

Topics mentioned in this article
Anant Chaturdashi
Anant Chaturdashi Ki Puja
Anant Chaturdashi Kab Hai
Anant Chaturdashi Puja Vidhi
Anant Chaturdashi Vishnu Puja Vidhi