Aamlaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी पर चंदन चमकाएगा किस्मत और शंख संवारेगा आपका भाग्य, जानें कैसे?

Amalaki Ekadashi Ke Upay: हिंदू धर्म में तमात तरह के पेड़-पौधों को देवी-देवताओं से जोड़कर देखा जाता है. यदि बात करें भगवान विष्णु की तो पीपल की तरह आंवले के पेड़ में भी उनका वास माना गया है. ऐसे में आमलकी एकादशी वाले दिन तुलसी, चंदन और शंख आदि से कैसे प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु, जानने के लिए पढ़ें ये 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Aamlaki Ekadashi 2026:आमलकी एकादशी व्रत के अचूक उपाय
NDTV

Amalaki Ekadashi 2026 Puja Ke Upay: हिंदू धर्म में फाल्गुन मास के शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी व्रत के नाम से जाना जाता है. इसे सनातन परंपरा में आंवला एकादशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु आंवले के पेड़ में निवास करते हैं, इसलिए इस दिन न सिर्फ भगवान विष्णु बल्कि आंवले के पेड़ की पूजा का धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा करने पर व्यक्ति को हजार गायों को दान करने का पुण्यफल प्राप्त होता है. आइए जीवन में सुख-सौभाग्य को बढ़ाने और कामनाओं को पूरा करने वाले पावन आमलकी एकादशी व्रत की पूजा से जुड़े सरल सनातनी उपाय जानते हैं. 

1. आंवले के इस उपाय से बरसेगी श्री हरि की कृपा 

हिंदू मान्यता के अनुसार आमलकी एकादशी वाले दिन व्यक्ति को न सिर्फ भगवान श्री विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आंवले की पूजा करनी चाहिए बल्कि इसके फल को भी पूजा में चढ़ाना चाहिए. इसी तरह आमलकी एकादशी वाले दिन आंवले का पेड़ लगाने और इसके वृक्ष का दान करने पर भी जीवन से जुड़े सारे दोष दूर और पुण्यफल की प्राप्ति होती है. 

2. आमलकी एकादशी पर करें तुलसी पूजा का ये उपाय

तुलसी को सनातन परंपरा में विष्णुप्रिया कहकर बुलाया जाता है क्योंकि यह श्री हरि को बहुत ज्यादा प्रिय हैं. यही कारण है कि किसी भी मास की एकादशी का व्रत हो या फिर भगवान विष्णु की कोई सामान्य पूजा, उसमें तुलसी पत्र को चढ़ाने मात्र से व्यक्ति को कई गुना ज्यादा पुण्यफल प्राप्त होता है. हिंदू मान्यता के अनुसार यदि कोई व्यक्ति आमलकी एकादशी व्रत वाले दिन आंवले के पेड़ के साथ तुलसी जी की भी शुद्ध घी का दीपक जलाकर नीचे दिये गये मंत्र को श्रद्धा के साथ पढ़ता है तो उसे श्री हरि प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान प्रदान करते हैं - 

महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी.
आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वम नमोस्तुते.

3. किस चंदन से चमकेगी आपकी किस्मत?

आमलकी एकादशी पर यदि आप चाहते हैं कि भगवान विष्णु आपके सभी कष्टों को दूर करके आपकी किस्मत को सोने की तरह चमका दें तो आपको इस व्रत वाले दिन उनके प्रिय चंदन का तिलक लगाना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार भ्ज्ञगवान विष्णु को पीला चंदन और गोपी चंदन बहुत ज्यादा प्रिय है. ऐसे में आमलकी व्रत का पुण्यफल पाने के लिए साधक को पीले चंदन या फिर गोपी चंदन से भगवान विष्णु को ऊर्ध्वपुंड्र तिलक लगाना चाहिए. इसके बाद खुद उसे महाप्रसाद मानते हुए अपने माथे पर लगाना चाहिए. 

Braj Holi 2026: लट्ठमार से लेकर लड्डूमार तक, ब्रज में कब, कहां और कौन सी मनाई जाएगी होली? देखें पूरा कैलेंडर

4. आमलकी एकादशी पर करें शंख का ये उपाय 

हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा में शंख से श्री हरि का अभिषेकर करने और बजाने से असीम सुख, शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति आमलकी एकादशी वाले दिन दक्षिणावर्ती शंख या फिर किसी सामान्य शंख में कच्चा दूध और गंगाजल भर भगवान विष्णु की मूर्ति या फिर शालिग्राम भगवान को स्नान कराना चाहिए. आमलकी एकादशी वाले दिन पूजा के इस उपाय को श्री हरि के मंत्र को मन में जपते हुए करने से भगवान विष्णु सभी कष्टों को दूर करते हुए कामनाओं को पूरा करते हैं. 

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
India AI Impact Summit 2026 | भारत AI का नेचुरल हब बन रहा है: PM Modi