Kalashtami 2022: साल 2022 में कब-कब पड़ेगी कालाष्टमी, जानें भगवान काल भैरव की पूजा की तिथि

Kalashtami 2022: हिन्दू धर्म में कालाष्टमी का विशेष महत्व है. प्रत्येक माह की कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के कालभैरव रूप की पूजा करने का विधान है. आइए जानते हैं साल 2022 में कब-कब पड़ेगें कालाष्टमी व्रत और किस-किस दिन किया जाएगा काल भैरव का पूजन.

Advertisement
Read Time: 5 mins
Kalashtami: जानिए साल 2022 में आने वाले कालाष्टमी व्रत की तिथि
नई दिल्ली:

Kalashtami 2022: कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है. कालाष्टमी का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है. हर माह की कालाष्टमी (Kalashtami) के दिन भगवान शिव  (Lord Shiva) शंकर के कालभैरव (Kaal Bhairav) रूप का विधि-विधान से पूजन और व्रत किया जाता है. बता दें कि महाकाल के कई रूप है, जिन्हें अलग-अलग तरीके से पूजा और पुकारा जाता है. इन्हीं में से एक हैं भगवान काल भैरव रूप. मान्यता है कि भगवान काल भैरव की उपासना करने से अकाल मृत्यु के डर से मुक्ति मिलती है. इसके साथ ही सुख-शांति व आरोग्य की प्राप्ति होती है. कहते हैं इस कालभैरव के पूजन और व्रत से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. आइए जानते हैं साल 2022 में कब-कब पड़ेगें कालाष्टमी व्रत और किस-किस दिन किया जाएगा काल भैरव का पूजन.

मासिक कालाष्टमी व्रत 2022 | Masik Kalashtam Vrat 2022

25 जनवरी 2022- मंगलवार- माघ.

23 फरवरी 2022- बुधवार- फाल्गुन.

25 मार्च 2022- शुक्रवार- चैत्र.

23 अप्रैल 2022- शनिवार- वैशाख.

22 मई 2022- रविवार- ज्येष्ठ.

21 जून 2022- मंगलवार- आषाढ़.

20 जुलाई 2022- बुधवार- श्रावण.

19 अगस्त 2022- शुक्रवार- भाद्रपद.

17 सितंबर 2022- शनिवार- आश्विन.

17 अक्टूबर 2022- सोमवार- कार्तिक.

16 नवंबर 2022- बुधवार- मार्गशीर्ष.

16 दिसंबर 2022-शुक्रवार- पौष.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Hemant Soren फिर बनेंगे CM, Champai Soren होंगे JMM के कार्यकारी अध्यक्ष- सूत्र