Akshay Tritiya 2026: इस अक्षय तृतीया जरूर करें ये खास उपाय, पुराने से पुराने कर्ज से मिल जाएगी मुक्ति

Akshaya Tritiya 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं, अक्षय तृतीया का दिन जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर देता है. अगर इस दिन कुछ आसान उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाए, तो कर्ज से मुक्ति और आर्थिक उन्नति के रास्ते खुल सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये उपाय

Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का पर्व बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है. इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 7:27 बजे तक रहेगी. ऐसे में 19 अप्रैल को यह पर्व मनाना श्रेष्ठ रहेगा. मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल कभी खत्म नहीं होता. खासकर अक्षय तृतीया पर कुछ खास उपाय करने से कर्ज से मुक्ति मिल जाती है और धन के रास्ते खुलते हैं. NDTV संग हुई खास बातचीत के दौरान ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित ने कुछ ऐसे ही उपाय बताए हैं. अगर आप कर्ज से मुक्ति चाहते हैं, तो ये उपाय फलदायी साबित हो सकते हैं. 

अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये उपाय

कुबेर के नाम का दीपक

ज्योतिषाचार्य बताते हैं, इस पावन दिन घर की उत्तर दिशा में कुबेर देव के नाम का चौमुखा दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे धन के नए रास्ते खुलते हैं और आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं. यह उपाय विशेष रूप से कर्ज से परेशान लोगों के लिए लाभकारी बताया गया है.

ऋणमोचन स्तोत्र 

अक्षय तृतीया के दिन ऋणमोचन मंगळ स्तोत्र का 108 बार पाठ करना बहुत प्रभावशाली उपाय माना गया है. इसके साथ हवन कराने से इसका असर और बढ़ जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय को करने से धीरे-धीरे कर्ज खत्म होने लगता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

नमक खरीदें

ज्योतिषाचार्य आगे बताते हैं, इस दिन नमक खरीदना भी शुभ माना जाता है. नमक को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला तत्व माना जाता है. अक्षय तृतीया पर नमक घर लाने से दरिद्रता दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इससे सुख-समृद्धि बनी रहती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के दिन नमक क्यों खरीदना चाहिए? ज्योतिषाचार्य से जानें

दक्षिणावर्ती शंख से दूर होगी आर्थिक तंगी

अक्षय तृतीया के दिन दक्षिणावर्ती शंख घर लाकर उसकी विधि-विधान से पूजा करें. इसके बाद शुभ मुहूर्त में इसे तिजोरी में स्थापित करें. मान्यता है कि यह उपाय धन संबंधी परेशानियों को दूर करता है और घर में लक्ष्मी का वास बनाए रखता है.

दान-पुण्य का विशेष महत्व

इन सब से अलग इस दिन दान-पुण्य करना बहुत पुण्यदायी माना गया है. जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे कर्म जीवनभर शुभ फल देते हैं.

Advertisement

ज्योतिषाचार्य कहते हैं, अक्षय तृतीया का दिन जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर देता है. अगर इन आसान उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाए, तो कर्ज से मुक्ति और आर्थिक उन्नति के रास्ते खुल सकते हैं.
 

Featured Video Of The Day
जंग खत्म करने के लिए ईरान ने America के सामने रखीं ये शर्ते, क्या मानेंगे Trump? | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article